कोरोना वाइरसताजा खबरराष्ट्रीय

देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, PM से मिलने वालों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य

एक्टिव केस 7000 के पार, 74 लोगों की मौत

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते कुछ हफ्तों में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 7121 हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 300 से ज्यादा नए केस दर्ज हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के नए वैरिएंट से अब तक 74 मौतें हो चुकी हैं। इनमें केरल में सबसे ज्यादा 3, कर्नाटक में 2 और महाराष्ट्र में 1 मौत की पुष्टि हुई है।

प्रधानमंत्री से मिलने से पहले RT-PCR जरूरी

बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले सभी मंत्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इस फैसले की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में सरकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है।

किस राज्य में कितने केस?

  • केरल – 2223 केस
  • गुजरात – 1223 केस
  • दिल्ली – 757 केस
  • पश्चिम बंगाल – 747 केस
  • अन्य राज्यों में भी तेजी से केस बढ़ रहे हैं।

राज्यों में तैयारियां तेज

केरल

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, नया वैरिएंट बुजुर्गों और अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकता है। सभी अस्पतालों को टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

गुजरात

सरकार ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ICU, वेंटिलेटर और सामान्य बेड की पर्याप्त व्यवस्था है। स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने कहा कि वैरिएंट गंभीर नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है।

पश्चिम बंगाल

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इलाज की पूरी व्यवस्था है, घबराने की जरूरत नहीं है।

कर्नाटक

गुलबर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में 25 बेड का कोविड वार्ड तैयार किया गया है। ICU, HDU और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए विशेष बेड लगाए गए हैं।

उत्तराखंड और हिमाचल

अस्पतालों में ऑक्सीजन व दवाओं की व्यवस्था को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। हिमाचल में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

देश में मिले कोरोना के 4 नए वैरिएंट

भारत में कोविड-19 के चार नए वैरिएंट सामने आए हैं। ICMR के मुताबिक ये वैरिएंट हैं-

  • 7
  • XFG
  • 1 (सबसे ज्यादा केस इसी से)
  • 1.8.1

इन वैरिएंट में कुछ ऐसे म्यूटेशन हैं जो संक्रमण को तेजी से फैलाते हैं और शरीर में बनी इम्यूनिटी को चकमा दे सकते हैं। हालांकि WHO ने इन्हें चिंताजनक श्रेणी में नहीं रखा है लेकिन निगरानी में जरूर रखा गया है।

नए वैरिएंट के लक्षण

  • बुखार
  • सूखी खांसी
  • गले में खराश
  • थकान
  • सांस लेने में दिक्कत (कुछ मामलों में)

क्या करें, क्या न करें

  • मास्क जरूर पहनें
  • भीड़-भाड़ से बचें
  • हाथों की सफाई करते रहें
  • सर्दी, जुकाम, बुखार में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

संबंधित खबरें...

Back to top button