PlayBreaking News

Corona Active Cases Update : देश में कोविड केस 5 हजार पार, 24 घंटे में 4 की मौत; जानें आपके राज्य में कैसी है कोरोना की स्थिति

Follow on Google News
Corona Active Cases Update : देश में कोविड केस 5 हजार पार, 24 घंटे में 4 की मौत; जानें आपके राज्य में कैसी है कोरोना की स्थिति
Corona Active Cases Updateदेशभर में एक बार फिर से कोविड-19 के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को भारत में एक्टिव मामलों की संख्या 5,364 हो गई और बीते 24 घंटों में 4 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। ऐसे में केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आइए जानते हैं आपके राज्य में कोविड की ताजा स्थिति क्या है।

दिल्ली : 592 एक्टिव केस, इस साल 7 मौतें

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 30 नए कोविड केस दर्ज किए गए, जिससे यहां कुल एक्टिव केस की संख्या 592 हो गई है। हालांकि बीते गुरुवार के बाद कोई नई मौत नहीं हुई है। 1 जनवरी से अब तक कुल 7 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं।

महाराष्ट्र : 114 नए मामले, अब तक 18 मौतें

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड के 114 नए केस सामने आए। जनवरी से अब तक कुल 1,276 केस और 18 मौतें हो चुकी हैं। इनमें से 17 मरीज पहले से ही गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सतर्क कर दिया गया है।

हरियाणा : गुरुग्राम और फरीदाबाद में ज्यादा केस

हरियाणा में शुक्रवार को 31 नए कोविड मामले सामने आए। इनमें से 20 केस गुरुग्राम और फरीदाबाद से हैं। अन्य जिले जैसे करनाल, झज्जर, पानीपत, यमुनानगर, हिसार और पंचकूला से भी मामले मिले हैं। राज्य में फिलहाल 87 एक्टिव केस हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती मरीज सिर्फ 2 हैं।

तमिलनाडु : सरकार ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यम ने कहा कि कोविड की तीव्रता अभी कम है, लेकिन बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है।

ओडिशा : पुरी रथ यात्रा को लेकर सतर्कता

ओडिशा में अब तक 30 कोविड केस सामने आ चुके हैं, जिनमें शुक्रवार को 7 नए केस शामिल हैं। फिलहाल 23 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पुरी में होने वाली रथ यात्रा को लेकर कोविड लक्षण वाले लोगों को यात्रा में शामिल न होने की सलाह दी है। साथ ही, स्कूल खुलने पर भी जरूरी सावधानियों की तैयारी की जा रही है।

पश्चिम बंगाल : 58 नए केस, हालात नियंत्रण में

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 58 नए केस सामने आए हैं, जबकि 91 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में कुल 596 एक्टिव केस हैं और अब तक 1 मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जनता से मास्क पहनने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

सतर्क रहें, एहतियात बरतें

देश में फिलहाल कोविड की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन मामलों में बढ़ोतरी चिंता का विषय है। सरकारें सतर्क हैं, और जनता से भी अपील की जा रही है कि वह लापरवाही न करें। मास्क पहनें, भीड़ से बचें और लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट कराएं। यही जिम्मेदारी सभी को सुरक्षित रखेगी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts