Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, महापौर के साथ लगाया ट्रंप का फोटो, लिखा- कम से कम इनकी बात तो सुनिए

Follow on Google News
इंदौर में कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, महापौर के साथ लगाया ट्रंप का फोटो, लिखा- कम से कम इनकी बात तो सुनिए
इंदौर। शहर के मधु मिलन चौराहे पर पिछले कई महीनों से चल रहे विकास कार्य चल रहा है। इस कारण आम जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे हो रही समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सेवा दल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मुखौटा लगाकर महापौर से अपील की गई।

ट्रंप के साथ महापौर की फोटो

प्रदर्शन के दौरान चौराहे पर एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव से अपील की गई कि अगर रहवासियों की नहीं सुनते, तो कम से कम डोनाल्ड ट्रंप की सुन लीजिए। विवेक खंडेलवाल ने बताया कि चौराहे के विकास कार्यों के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई है और आसपास के रहवासियों के साथ ही वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नेहरू की प्रतिमा की दुर्दशा पर भी सवाल

विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर निगम पर आरोप लगाया गया कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा की उपेक्षा की जा रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नेहरू जी की प्रतिमा के आसपास का क्षेत्र गंदगी और अव्यवस्था का शिकार है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के बार-बार आग्रह के बावजूद चौराहे की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। चौराहे की दुर्दशा को लेकर जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस ने महापौर और नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द मधु मिलन चौराहे की दुर्दशा को सुधारा जाए और आम जनता को राहत दी जाए। ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बड़ा हादसा : रिटायर्ड DSP के घर में लगी आग, दम घुटने से 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत; 4 बेहोश
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts