Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : भोपाल में कांग्रेस ने भाजपा सरकार की निकाली अर्थी यात्रा, प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव पर हुई FIR का जताया विरोध

Follow on Google News
VIDEO : भोपाल में कांग्रेस ने भाजपा सरकार की निकाली अर्थी यात्रा, प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव पर हुई FIR का जताया विरोध
भोपाल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और अरुण यादव के खिलाफ हुई FIR का राजधानी में कांग्रेस ने विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश की भाजपा सरकार की अर्थी निकाली निकाली और उसका सड़क पर अंतिम संस्कार भी किया। कार्यकर्ताओं ने माता मंदिर पर जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। https://twitter.com/psamachar1/status/1690628382453637120

कमलनाथ ने लगाए अत्याचार के आरोप

सोशल मीडिया पर कमीशन संबंधी कथित पत्र वायरल होने के बाद कांग्रेस नेताओं पर दर्ज कराई प्राथमिकी को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह प्राथमिकी भाजपा सरकार के इशारे पर दर्ज कराई गयी है। कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा- 'सर से पांव तक घोटालों से घिरी शिवराज सिंह चौहान सरकार के इशारे पर कांग्रेस की सम्मानित नेता प्रियंका गांधी, जयराम रमेश और मुझ सहित कई नेताओं पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा नेताओं ने एफआईआर दर्ज कराई गई। जिस सरकार को मध्यप्रदेश का बच्चा-बच्चा कमीशन राज सरकार कहता है, वह सरकार भ्रष्टाचार की जांच नहीं करा सकती, बल्कि भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाने वालों पर अत्याचार कर सकती है। मैं कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता का आव्हान करता हूं कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ तन कर खड़ा हो जाए और इस 50% कमीशन के राज को उखाड़ फेंके। सत्यमेव जयते।'

संयोगितागंज थाने में हुई FIR

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के ‘मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन की मांग वाले’ ट्वीट को भाजपा ने फर्जी करार देते हुए आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की मांग की थी, जिस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इंदौर के संयोगितागंज थाने में भाजपा नेताओं शुक्रवार दोपहर को शिकायत की थी। कुछ ही घंटों बाद मामले में पुलिस ने प्रियंका गांधी, पूर्व सीएम कमलनाथ, अरुण यादव और ज्ञानेंद्र अवस्थी और अन्य के खिलाफ FIR कर ली है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 469 (कूटरचित इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों) में प्राथमिकी दर्ज की है।

रीवा में भी शिकायत दर्ज

इधर, रीवा भाजपा जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह शनिवार को सिविल लाइन थाने पहुंचे और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने संबंधी आवेदन सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी को सौंपा। उन्होंने शिकायत में कहा कि यह मध्यप्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता का अपमान है। https://twitter.com/psamachar1/status/1690409413935570945?t=C3dD7TuTZNFtzXdA9Ex4Fg&s=08

जांच में न संस्था मिली और न ही व्यक्ति

ग्वालियर में CM एवं मुख्यमंत्री कार्यालय की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में केस दर्ज, धारा-420 एवं 469 के तहत FIR हुई। लघु एवं मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ, ग्वालियर नामक संस्था के लेटर पेड पर ज्ञानेन्द्र अवस्थी के नाम से पत्र वायरल हुआ था। जांच में ऐसी कोई संस्था न मिली और न ही इस नाम का व्यक्ति मिला। जिस लेटर को आधार बनाकर प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने ट्वीट किया था। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts