Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : सीएम हाउस घेरने जा रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, दलित-आदिवासियों पर अत्याचार के विरोध में निकले थे प्रदर्शनकारी

Follow on Google News
भोपाल : सीएम हाउस घेरने जा रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, दलित-आदिवासियों पर अत्याचार के विरोध में निकले थे प्रदर्शनकारी
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने दलित वर्ग के साथ हो रही घटनाओं के विरोध में आंदोलन किया है। भोपाल में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें राजभवन के पास रोक लिया और वापस लौटने की हिदायत दी। प्रदर्शनकारी अपनी बात पर अड़े रहे, इसलिए पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर उन्हें खदेड़ दिया। https://x.com/psamachar1/status/1828367511236014303

आमसभा में जीतू पटवारी शामिल हुए

इससे पहले ने कांग्रेस रोशनपुरा चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। आमसभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व विधायक व मंत्री पीसी शर्मा सहित बड़े नेता शामिल हुए। जीतू पटवारी ने कहा, कांग्रेसजन खड़े हो जाओ, हाथ ऊंचे करो और शपथ लो। जब तक प्रदेश और देश में जातिगतगणना नहीं हो जाती, तब तक प्रदेश का एक-एक साथी चैन की सांस नहीं लेगा। राहुल गांधी ने संविधान की रक्षा का प्रण लिया है। जिसमें आरक्षण की रक्षा, जातिगत जनगणना की बात है। जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी होगी। https://x.com/psamachar1/status/1828371829641158774

पटवारी ने सीएम पर बोला हमला

इस दौरान जीतू पटवारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पद की एक सभ्यता होती है। उसकी भाषा की एक विश्वसनीयता होती है। मुख्यमंत्री की भाषा गुंडों जैसी हो गई है। मुख्यमंत्री की भाषा में सद्भाव की भावना होनी चाहिए। सबका साथ-सबका विकास बीजेपी का ही नारा है। लेकिप सरकार का व्यवहार तो गुंडों जैसा हो गया है। प्रदेश के दलित वर्ग के साथ हमेशा कांग्रेस पार्टी खड़ी है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts