Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में कांग्रेस को बड़ा झटका : पूर्व सांसद पचौरी और गजेंद्र राजूखेड़ी BJP में शामिल, संजय शुक्ला... विशाल पटेल और अर्जुन पलिया ने भी जॉइन की भाजपा

Follow on Google News
MP में कांग्रेस को बड़ा झटका : पूर्व सांसद पचौरी और गजेंद्र राजूखेड़ी BJP में शामिल, संजय शुक्ला... विशाल पटेल और अर्जुन पलिया ने भी जॉइन की भाजपा
भोपाल। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने आज (शनिवार 9 मार्च)  भाजपा जॉइन कर ली। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पिछली विधानसभा में इंदौर से कांग्रेस के इकलौते विधायक रहे संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, सतपाल पलिया और भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस नेताओं ने सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने प्रदेश कार्यालय में भाजपा जॉइन की। https://twitter.com/psamachar1/status/1766321680425611737

कैलाश विजयवर्गीय बोले- तेरी गाली सुनी और तुझे पार्टी में ले रहा हूं

इंदौर-1 के पूर्व विधायक संजय शुक्ला को भाजपा का दुपट्‌टा पहनाते वक्त मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मजाकिया अंदाज में कहा- साले, तेरी गोली सुनी और तेरे को लेना पड़ा रहा है। यह सुनकर संजय जोर से हंस दिए। संजय ने पैर छूकर कैलाश विजयवर्गीय से आशीर्वाद लिया। पिछले चुनाव में इंदौर 1 विधानसभा सीट से दोनों आमने-सामने थे। उनके इस मजाक का वीडियो भी सामने आया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1766337252991410310

यह नेता हुए भाजपा में शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, धार से पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह कालूखेड़ी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, पिपरिया से पूर्व विधायक अर्जुन पलिया, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा, भोपाल शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, डॉ आलोक चंसोरिया, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले, जयसपाल सिंह अरोरा।

गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी

गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी का जन्म 11 दिसंबर 1964 को हुआ था। वे साल 1989 में मनावर सीट से बीजेपी से विधायक रह चुके हैं, बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 1990-92 तक वे विधायक रहे। वे तीन बार के सांसद हैं- 1998,1999 और 2009 के धार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस से चुनाव जीते। वहीं टिकट नहीं मिलने पर वे पार्टी से नाराज चल रहे थे।

संजय शुक्ला

संजय शुक्ला भाजपा के दिग्गज नेता विष्णुप्रताप शुक्ला के बेटे हैं। इंदौर के सुदामा नगर क्षेत्र से पार्षद भी रह चुके हैं। 2018 में इंदौर-1 से विधायक चुने गए थे। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कैलाश विजयवर्गीय के सामने शुक्ला को टिकट दिया था।

विशाल पटेल

विशाल पटेल पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता जगदीश पटेल के बेटे हैं। 2018 में दिग्विजय के खेमे से देपालपुर विधानसभा का टिकट मिला। भाजपा को उसी के गढ़ में हराकर सुर्खियों में आए थे। विशाल 9044 वोट से जीते थे।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts