PlayBreaking News

सोहागपुर : मूंग खरीदी, तुलाई केंद्र बनाने, पेंडिंग भुगतान की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

किसानों की समस्याओं को लेकर सोहागपुर में धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने मूंग खरीदी, तुलाई केंद्र स्थापित करने, खाद वितरण और लंबित भुगतान सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी दी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Follow on Google News
मूंग खरीदी, तुलाई केंद्र बनाने, पेंडिंग भुगतान की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना
सोहागपुर में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।

सोहागपुर।  क्षेत्र के किसानों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर गुरुवार को सोहागपुर के नया बस स्टैंड परिसर में कांग्रेस परिवार के तत्वावधान में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा के दौरान किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उनकी आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। धरना-स्थल पर किसानों की एकजुटता ने आंदोलन को व्यापक समर्थन मिलने का संदेश दिया।

सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप 

धरना-प्रदर्शन में मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, सोहागपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पराज पटेल, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी सहित प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर के कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी उपज बेचने, खाद प्राप्त करने और भुगतान पाने जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी परेशानियों के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रही है।

रखीं चार प्रमुख मांगें 

धरना-सभा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने किसानों के हित में सरकार के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखीं। इनमें मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीदी तत्काल सुनिश्चित करने, खाद वितरण में लागू टोकन व्यवस्था समाप्त करने, सोहागपुर में शासकीय मूंग तुलाई केंद्र स्थापित करने तथा गेहूं एवं चने की खरीदी का तीन माह से लंबित भुगतान किसानों के खातों में तुरंत जारी करने की मांग शामिल रही। नेताओं ने कहा कि इन मांगों का सीधा संबंध किसानों की आजीविका और आर्थिक सुरक्षा से है, इसलिए सरकार को बिना विलंब इन पर निर्णय लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस : कांग्रेस ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा-सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराएं जांच

मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के सम्मान, अधिकार और आजीविका की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

किसानों के हक की लड़ाई

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि किसानों के अधिकार, सम्मान और आर्थिक सुरक्षा की लड़ाई है, जिसे अंतिम परिणाम तक जारी रखा जाएगा।कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री केलू उपाध्याय, सुधीर ठाकुर, प्रशांत जायसवाल, मेहरबान सिंह पटेल, संतोष मालवीय, हरगोविंद पुरविया, शैलेन्द्र दीवान सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: सतना: गलत डेटा एंट्री पर स्वास्थ्य विभाग का एक्शन, अनमोल पोर्टल में लापरवाही पड़ी भारी; 63 स्वास्थ्यकर्मियों को कारण बताओ नोटिस

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts