महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का "कल" हल्लाबोल:इंदौर के 24 ब्लॉक में एक साथ प्रदर्शन

इंदौर। लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस गुरुवार, 27 अगस्त को इंदौर में बड़ा प्रदर्शन करेगी। शहर के सभी 24 ब्लॉक में सुबह 10 बजे एक ही समय पर आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के ब्लॉक में पहुंचकर महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि चीनी के दाम में करीब 20 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी से आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। त्योहारों के बीच चीनी महंगी होने का सीधा असर मिठाइयों पर पड़ा है। रक्षाबंधन जैसे पर्व पर बहनों के लिए भाइयों का मुंह मीठा कराना भी महंगा हो गया है।
ये भी पढ़ें: कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर बवाल, GIVA ने हटाया एड; राहुल गांधी ने किया बचाव
पेट्रोल से लेकर बिजली तक पर सरकार को घेरा
चौकसे ने आरोप लगाया कि पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण के कारण वाहनों की कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है। उनका दावा है कि कई वाहन चालकों को एवरेज कम होने और बार-बार मरम्मत कराने के कारण अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे को भी प्रदर्शन के दौरान उठाएगी। उन्होंने बिजली की बढ़ती दरों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। चौकसे ने कहा कि बिजली के बिल आम परिवारों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। उनका आरोप है कि बिजली चोरी से होने वाले नुकसान की भरपाई भी कई मामलों में नियमित रूप से बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं पर डाली जा रही है।
ये भी पढ़ें: तीन सवारी की कार्रवाई बनी विवाद की वजह:छात्रों ने पुलिस पर लगाए मारपीट और वसूली के आरोप
गैस सिलेंडर की कीमत पर भी सवाल
कांग्रेस नेता ने घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत को लेकर भी सरकार को घेरा। उनका कहना है कि रसोई गैस महंगी होने से आम परिवारों का बजट प्रभावित हो रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-UP समेत 19 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम! तेज बारिश के साथ चलेंगी तूफानी हवाएं, IMD ने जारी की चेतावनी
24 ब्लॉक में एक साथ होगा आंदोलन
चौकसे ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर 27 अगस्त को इंदौर में महंगाई विरोधी आंदोलन किया जा रहा है। शहर कांग्रेस के सभी 24 ब्लॉक में सुबह 10 बजे एक साथ प्रदर्शन होगा।





















