Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा : कांग्रेस विधायक की बहू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Follow on Google News
छिंदवाड़ा : कांग्रेस विधायक की बहू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
छिंदवाड़ा। जिले से बड़ी और खबर सामने आई है। कांग्रेस विधायक की बहू ने फांसी लगा ली है। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

सुसाइड का कारण अज्ञात

जानकारी के अनुसार, परासिया से कांग्रेस विधायक सोहन लाल वाल्मीकि की बहू मोनिका (28) ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद उसे शहर के सेवादूत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। वहीं घटना के दौरान घर में कौन कौन था, सबसे पहले किसने देखा यह पता नहीं चल पाया है।

तीन साल पहले हुई थी शादी

मोनिका की शादी 3 साल पहले सोहन के बेटे आदित्य से हुई थी। बताया जा रहा है कि मोनिका 6 महीने के गर्भ से थीं। एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मोनिका ने परासिया में मंगली बाजार स्थित घर पर फांसी लगा ली। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। वहीं FSL टीम से जांच कराई जा रही है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts