Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कांग्रेस विधायक दल ने बनाई विधानसभा के विशेष सत्र की रणनीति

मप्र विधानसभा के विशेष सत्र के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निवास पर आयोजित की गई।
कांग्रेस विधायक दल ने बनाई विधानसभा के विशेष सत्र की रणनीति
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 17 दिसंबर को आयोजित होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की रणनीति एवं रूपरेखा तैयार की गई। विशेष सत्र में मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के विषय पर विस्तृत चर्चा प्रस्तावित है। बैठक के शुरुआत में विधायकदल ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के 2 साल पूर्ण करने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

    सरकार की नीतियों की समीक्षा

    कांग्रेस विधायकदल की बैठक में प्रदेश की आर्थिक स्थिति, किसानों, युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों एवं कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ विकास की वास्तविक चुनौतियों पर चर्चा की गई। साथ ही सरकार की नीतियों की समीक्षा करते हुए कांग्रेस विधायक दल द्वारा विशेष सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों को अंतिम रूप दिया गया। विधायकों ने कहा कि प्रदेश के मौजूदा हालात खराब हैं और सरकार भविष्य की बात कर सिर्फ जनता को बरगलाने की कोशिश कर रही है।

    प्रदेश की आर्थिक स्थिति बदहाल

    बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि एक दिवसीय विशेष सत्र केवल औपचारिकता न बने, बल्कि इसमें किसानों की आय, युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, आदिवासी–दलित समाज के अधिकार और प्रदेश की बदहाल आर्थिक स्थिति पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि जब हम सत्र की अविधि बढ़ाने की बात करते हैं, तो सरकार सुनती। हम सभी विधायक एकजुट होकर भाजपा सरकार से 22 साल का हिसाब मांगेंगे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts