Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विजय देवरकोंडा की मुश्किलें बढ़ीं, आदिवासी समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी, SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज

विजय देवरकोंडा की मुश्किलें बढ़ीं, आदिवासी समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी, SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज

हैदराबाद। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। हैदराबाद में एक फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान की गई टिप्पणी के चलते उनके खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि अभिनेता ने अपनी बातों से आदिवासी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई।

यह मामला फिल्म ‘रेट्रो’ के प्री-रिलीज इवेंट से जुड़ा है, जहां विजय ने भारत-पाकिस्तान संबंधों की तुलना आदिवासी कबीलों से कर दी थी।

बयान पर मचा बवाल

विजय देवरकोंडा ने अपने बयान में कहा था- ‘जैसे पहले आदिवासी कबीले आपस में लड़ते थे, वैसे ही आज भारत और पाकिस्तान लड़ रहे हैं।’ उनकी यह टिप्पणी आदिवासी संगठनों को नागवार गुजरी। ‘ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ ट्राइबल कम्युनिटी’ के अध्यक्ष नेनावथ अशोक कुमार ने इस बयान को आदिवासियों का अपमान बताते हुए साइबराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया।

FIR का आधार और संगठन की आपत्ति

  • कानूनी धारा: SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम
  • शिकायतकर्ता: नेनावथ अशोक कुमार
  • पुलिस थाना: रायदुर्गम, साइबराबाद
  • आरोप: आदिवासी समुदाय की छवि धूमिल करना और ऐतिहासिक तथ्यों की अनदेखी
  • संगठन ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली है, उसे पिछड़ा या हिंसक बताना निंदनीय है।

माफी मांगी, लेकिन पोस्ट हटा दी

विवाद बढ़ने पर विजय देवरकोंडा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए माफी मांगी। उन्होंने लिखा- अगर मेरे शब्दों से किसी को ठेस पहुंची हो, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं। मेरा उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं था। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी, जिससे नाराजगी और बढ़ गई।

राज्यभर में विरोध, प्रदर्शन की चेतावनी

देवरकोंडा के बयान के विरोध में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में आदिवासी संगठनों ने प्रदर्शन किया। संगठन की मांग है कि विजय देवरकोंडा सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करें। भविष्य में फिल्म कलाकार आदिवासी समुदाय पर बोलने से पहले जिम्मेदारी दिखाएं।

1 मई को रिलीज होगी फिल्म ‘रेट्रो’

फिल्म ‘रेट्रो’ कार्तिक सुब्बाराजू द्वारा निर्देशित और सूर्या द्वारा अभिनीत फिल्म है। यह फिल्म 1 मई को रिलीज हुई थी। इसमें पूजा हेगड़े ने नायिका की भूमिका निभाई थी। फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट 26 अप्रैल को हैदराबाद में आयोजित किया गया था।

Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts