Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIRAL VIDEO : रणबीर कपूर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप, शिकायत दर्ज; भारी पड़ गया 'जय माता दी’ बोलना, जानें पूरा मामला

Follow on Google News
VIRAL VIDEO : रणबीर कपूर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप, शिकायत दर्ज; भारी पड़ गया 'जय माता दी’ बोलना, जानें पूरा मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। क्रिसमस के मौके पर कपूर खानदान ने हर साल की तरह पार्टी रखी थी, जिसमें पूरा परिवार फेस्टिवल को एन्जॉय करता दिखा था। इस दौरान रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें रणबीर, शराब डले केक को आग लगाते नजर आ रहे हैं। साथ ही 'जय माता दी' बोलते भी दिखे थे। रणबीर का यह वीडियो कई लोगों को पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर इसकी काफी आलोचना भी हुई थी। इसी वीडियो के आधार पर एक्टर के खिलाफ एक एडवोकेट ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। देखें वीडियो

एडवोकेट ने FIR दर्ज करने कि मांग की

एडवोकेट के मुताबिक, शराब डले केक को आग लगाकर, जय माता दी बोलने की वजह से कई लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडवोकेट ने मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही एडवोकेट ने मांग की है कि एक्टर के खिलाफ FIR भी दर्ज हो। जो कि सेक्शन 295 A (जानबूझकर किसी की धार्मिक भावना का अपमान करके ठेस पहुंचाना), 298 (धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए जानबूझकर किसी शब्द का इस्तेमाल करना), 500 (मानहानि) और 34 (सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने में कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कार्य) के अंतर्गत FIR दर्ज होनी चाहिए।

अमिताभ के नाती-नातिन भी थे मौजूद

इस क्रिसमस पार्टी में कपूर खानदान से जुड़े कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज शामिल थे। इसमें अमिताभ बच्चन के नाती-नातिन अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा, आलिया भट्ट और उनकी बेटी राहा कपूर, निखिल नंदा, करिश्मा कपूर और उनके बच्चे समिएरा और कियान, रणधीर कपूर, रीमा जैन, नीला देवी, बबीता कपूर पार्टी में मौजूद थे। ये भी पढ़ें- Raha First Photo : रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने क्रिसमस पर फैंस को दिया खास तोहफा, रिवील किया बेटी राहा का चेहरा, क्यूटनेस ओवर लोडेड
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts