इंदौर : पथराव और तोड़फोड़ मामले में फरियादी बनी पुलिस, 60 लोगों को बनाया आरोपी, छत्रीपुरा में पटाखा फोड़ने पर हुआ था विवाद

इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के रविदासपुरा इलाके में 1 नवंबर की दोपहर दो गुटों के बीच विवाद बढ़ने पर पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। इस मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। पथराव और पुलिस आदेश के उल्लंघन के इस मामले में 50 से 60 लोगों की भीड़ को आरोपी बनाया गया है, जिसमें कई नाबालिग लड़के भी शामिल हैं। पुलिस ने वीडियो और थाने के सीसीटीवी कैमरों की मदद से उपद्रवियों की पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि इस मामले में पुलिस फरियादी बनी है और उग्र भीड़ के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एएसआई हितेश बचकर ने शिकायत में बताया कि 1 नवबंर की दोपहर को उन्हें सूचना मिली कि रविदासपुरा में दो गुटों के बीच पथराव हो रहा है, जिसमें पुरुष और महिलाएं एक-दूसरे पर पथराव कर रहे थे। सूचना मिलते ही एएसआई हितेश, सीआई सेल के सिपाही बलराम, अरुण, राजभान, सहायक पुलिस आयुक्त के प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत अवस्थी और आरक्षक सुभाष बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने की कोशिश की।
मामले में पुलिस ही बनी फरियादी