Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

LPG Price Hike : फेस्टिव सीजन में महंगाई का झटका, कमर्शियल गैस सिलेंडर 209 रुपए महंगा; नई दरें आज से लागू

Follow on Google News
LPG Price Hike : फेस्टिव सीजन में महंगाई का झटका, कमर्शियल गैस सिलेंडर 209 रुपए महंगा;  नई दरें आज से लागू
नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अक्टूबर की शुरुआत होने के साथ ही ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। 1 अक्टूबर 2023 से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में 209 रुपए की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1731.50 रुपए में मिलेगा।

देश के प्रमुख शहरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम

शहर पुराने रेट नए रेट कितने बढ़े दाम
मुंबई 1482 रुपए 1,684 रुपए 204 रुपए
नई दिल्ली 1522 रुपए 1731.50 रुपए 209 रुपए
कोलकाता 1636 रुपए 1.839.50 रुपए 203.50 रुपए
चेन्नई 1695 रुपए 1898 रुपए 203 रुपए

सितंबर में घटे थे दाम

अक्टूबर महीने में नवरात्र, दशहरा जैसे त्योहार पड़ रहे हैं। इससे पहले ही तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा कर दिया है। कंपनियों ने बीते 1 सितंबर को ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 157 रुपए की कटौती की थी और अब इससे ज्यादा का इजाफा कर दिया है।

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत

हाल ही में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपए की कटौती की गई थी। 30 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन से नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में घरेलू के दाम 903 रुपए हो गए हैं। वहीं भोपाल में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 908 और जयपुर में 906 रुपए हो गई। उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को 400 रुपए का फायदा होगा, क्योंकि उन्हें 200 रुपअ की सब्सिडी पहले से ही दी जा रही थी।
शहर पुराने दाम नए दाम
नई दिल्ली 1103.00 रुपए 903.00 रुपए
मुंबई 1102.50 रुपए 902.50 रुपए
कोलकाता 1129.00 रुपए 929.00 रुपए
चेन्नई 1118.50 रुपए 918.50 रुपए
भोपाल 1108.50 रुपए 908.50 रुपए
जयपुर 1106.50 रुपए 906.50 रुपए
पटना 1201.00 रुपए 1001.00 रुपए
रायपुर 1174.00 रुपए 974.00 रुपए
ये भी पढ़ें- LPG Price : घरेलू के बाद अब कमर्शियल LPG सिलेंडर 158 रुपए हुआ सस्ता, जानें नई कीमत
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts