Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM हाउस में कलेक्टर-कमिश्नर की बैठक : शिवराज बोले- कृषि के लिए 10 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें; कानून व्यवस्था समेत कई अहम मुद्दों को लेकर दिए दिशा-निर्देश

Follow on Google News
CM हाउस में कलेक्टर-कमिश्नर की बैठक : शिवराज बोले- कृषि के लिए 10 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें; कानून व्यवस्था समेत कई अहम मुद्दों को लेकर दिए दिशा-निर्देश
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बड़ी बैठक की। सीएम ने मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में आयोजित कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर एवं एसपी कॉन्फ्रेंस को वीसी के माध्यम से संबोधित किया। सीएम ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति, फसलों की स्थिति की सतत निगरानी, खाद की आपूर्ति, बिजली व्यवस्था, हितग्राही मूलक योजनाओ में समय पर भुगतान, नल-जल योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास रथों के संचालन को लेकर बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित अपर मुख्य सचिव, विभागों के प्रमुख सचिव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे : सीएम

बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। सीएम ने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना हमारी ड्यूटी है। कानून व्यवस्था बनाए रखें। हम अपनी चुस्ती फुर्ती और सावधानी में कोई कमी न आए। मेरी भी यही ड्यूटी है। सीएम ने डीजीपी को निर्देश दिए कि आप भी समीक्षा करते रहे कि तीज-त्योहार में कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे। साथ ही एसपी-कलेक्टर को शांति समिति की बैठककर आवश्यक निर्णय ले और शांति सुरक्षा का माहौल बनाएं रखें।

फसलों के नुकसान पर रखें पर नजर : सीएम

प्रदेश में अल्प वर्षा के कारण फसलों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर महत्वपूर्ण निर्देश देंगे। सीएम ने कहा कि बारिश प्रारंभ हुई यह प्रसन्नता की बात। कई जगह सोयाबीन की फसलों को नुकसान हुआ है। लेकिन चिंता न करें किसानों का कल्याण मेरी सरकार का मिशन है। सीएम ने काह कि सभी जिला अधिकारी फसलों की स्थिति पर नजर रखें। जहां भी अल्प वर्षा के कारण नुकसान हुआ। वहां राहत देंगे, फसल बीमा का पैसा देंगे। क्षति की वास्तविकता के आधार पर आकलन कर हम नुकसान होने पर राहत देंगे। यह हमारा धर्म कर्तव्य है।

कलेक्टर-कमिश्नर बिजली आपूर्ति की स्थिति को देखें

सीएम ने बैठक में प्रदेश बिजली की आपूर्ति के संबंध में समीक्षा कर कहा कि अब स्थिति सामान्य है, अभी एक बार और समीक्षा करेंगे। ऊर्जा विभाग के साथ कलेक्टर-कमिश्नर भी आपूर्ति की स्थिति को देखें। 10 घंटे कृषि के लिए आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। एक सिस्टम कार्य करता रहे कि किसानों को फसलों का नुकसान न हो। इसके लिए एडवाइज और समुचित निर्देश देते रहे हैं। साथ ही सीएम ने कहा कि जिले की जल उपयोगिता समिति की बैठक जरूर करा लें। बांध में पानी है तो बैठक कर तय करें कि पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। https://twitter.com/psamachar1/status/1700023216721330245

खाद्य आपूर्ति को लेकर दिए निर्देश

बैठक में सीएम शिवराज ने कहा कि खाद्य की आपूर्ति सुनिश्चित करना कलेक्टर की ड्यूटी है। कहीं कमी हैं तो समय पर बताएं। जिले में आकलन कर ले कहीं कोई गैप है तो अभी बताएं। कलेक्टर कमिश्नर रबी की फसल की बोनी के पहले पूरा आकलन कर विभाग को बताएं।

योजनाएं संचालित होती रहे : सीएम

सीएम शिवराज ने बैठक में कहा कि जल जीवन मिशन के कामों की समीक्षा कर लें। सिस्टम बनाए और जांचे कि कहीं कोई कमी न रह जाए। व्यवस्था डिसेंट्रलाइज्ड करें। साथ ही रिस्टोरेशन का काम सही से हो जाए। साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन को लेकर कहा कि समय पर भुगतान होता रहे। चुनाव की व्यवस्था के कारण कोई दिक्कत न हो, योजनाएं संचालित होती रहे। ये भी पढ़ें- भोपाल : CM शिवराज ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, फोड़ी दही हांडी, भजन गाकर झूमे, देखें VIDEO मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts