Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में टूटा पिछले 10 सालों के ठंड का रिकॉर्ड, 9.4 डिग्री पर पहुंचा पारा

Follow on Google News
भोपाल में टूटा पिछले 10 सालों के ठंड का रिकॉर्ड, 9.4 डिग्री पर पहुंचा पारा
भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं और उत्तरी बर्फबारी के असर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार की रात राजधानी में इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। भोपाल में पिछले 10 सालों में नवंबर महीने का यह सबसे कम तापमान है।

भोपाल में लुढ़का पारा

भोपाल में शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो नवंबर के पिछले दशक का सबसे कम रहा। राजधानी में दिन का तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश के अन्य शहरों में भी ठंड का असर साफ देखा गया।

पचमढ़ी में सबसे कम तापमान

प्रदेश का पहाड़ी इलाका पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मंडला में 8.1 डिग्री, उमरिया और राजगढ़ में 9 डिग्री और मलाजखंड में 9.7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। ग्वालियर-चंबल संभाग में कोहरे का असर बना हुआ है। इन क्षेत्रों में सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो रही है। जबकि प्रदेश के अन्य जगहों पर धुंध छाई हुई है, जो बढ़ते ठंड का दस्तक दे रहे हैं।

अगले दो दिनों में बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में तमिलनाडु के तट के पास बना चक्रवात कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो सकता है। इससे हवाओं का रुख बदलने की संभावना है। अगले दो दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं। हालांकि, राजस्थान पर बने प्रति-चक्रवात से आ रही सर्द हवाओं के चलते ठंड में और बढ़ोतरी के आसार हैं। ये भी पढ़ें- Election Results 2024 LIVE : महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर आगे, झारखंड में झामुमो गठबंधन ने हासिल किया बहुमत
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts