'CJP में भारी फूट!' अभिजीत दीपके की एक तस्वीर ने बदल दी पूरी कहानी

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर कभी-कभी हजार सवालों का जवाब बन जाती है। कुछ ऐसा ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मामले में देखने को मिला है। पिछले कुछ समय से पार्टी के अंदर फूट पड़ने और नेताओं के बीच अनबन की चर्चाएं चल रही थीं। लेकिन अब पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक तस्वीर शेयर कर इन चर्चाओं पर मजेदार अंदाज में जवाब दिया है। खास बात यह है कि इस तस्वीर पर पार्टी के दूसरे नेताओं ने भी ऐसी प्रतिक्रियाएं दी हैं, जिन्हें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खिंच गया है।
CJP में फूट की खबरों पर अभिजीत का जवाब
दरअसल, सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से दावा किया जा रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स पर पार्टी में अंदरूनी कलह और नेताओं के बीच मतभेद होने की बातें कही जा रही थीं। इन्हीं चर्चाओं के बीच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में उनके साथ आशुतोष रांका और सौरव दास भी नजर आ रहे हैं। अभिजीत ने तस्वीर के साथ अंग्रेजी में 'Internal Rift' लिखा और एक इमोजी भी लगाया।
'Internal Rift' का हिंदी में मतलब अंदरूनी फूट या आपसी मतभेद होता है। अभिजीत ने यह शब्द मजाकिया अंदाज में इस्तेमाल किया। उनकी पोस्ट से संकेत मिलता है कि वह पार्टी में फूट की खबरों को गलत बताना चाहते हैं।
एक तस्वीर से दिया बड़ा संदेश
अभिजीत दीपके की इस पोस्ट को पार्टी के भीतर चल रही कथित अनबन की चर्चाओं का जवाब माना जा रहा है। दरअसल, जिस समय सोशल मीडिया पर तीनों नेताओं के बीच मतभेद होने के दावे किए जा रहे थे, उसी समय अभिजीत ने आशुतोष और सौरव के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर दी। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की कि तीनों नेताओं के बीच किसी तरह की नाराजगी नहीं है। हालांकि, अभिजीत ने इस मामले पर कोई लंबा बयान नहीं दिया। उन्होंने केवल तस्वीर और कुछ शब्दों के जरिए अपना संदेश पहुंचाया।
सौरव दास बोले- फ्रांडशिप हो गई मित्रों!
अभिजीत की पोस्ट के बाद सौरव दास ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अभिजीत की तस्वीर को अपने एक्स अकाउंट पर दोबारा शेयर किया। इसके साथ सौरव ने मजेदार अंदाज में लिखा, 'Fraaandhship hogai mitron!'
यानी 'फ्रेंडशिप हो गई मित्रों!' सौरव की इस प्रतिक्रिया को भी पार्टी में फूट की चर्चाओं पर मजाकिया जवाब माना जा रहा है। उनकी पोस्ट से यही संदेश देने की कोशिश नजर आती है कि नेताओं के बीच दोस्ती बनी हुई है।
आशुतोष रांका ने भी ली चुटकी
सौरव दास के बाद आशुतोष रांका ने भी अभिजीत दीपके की पोस्ट को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया। आशुतोष ने इसके साथ लिखा, 'CJP mein bhaari foot.'
यानी 'सीजेपी में भारी फूट।' हालांकि, तस्वीर में तीनों नेताओं को साथ देखकर उनका यह कैप्शन तंज के तौर पर इस्तेमाल किया गया लगता है। आशुतोष ने भी सीधे तौर पर कोई लंबी सफाई देने के बजाय मजेदार अंदाज में अपनी बात रखी। इस तरह तीनों नेताओं की पोस्ट से पार्टी में अंदरूनी कलह के दावों को लेकर एक अलग तस्वीर सामने आई है।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस, 5 नवंबर को होगी सुनवाई
ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर क्या होगा अगला कदम?
कॉकरोच जनता पार्टी इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर भी चर्चा में है। पार्टी के अगले कदम का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे समय में पार्टी के भीतर फूट की चर्चाओं ने भी लोगों का ध्यान खींचा था। लेकिन अब अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास की सोशल मीडिया पोस्ट से संकेत मिला है कि तीनों एकजुट हैं। हालांकि, इन पोस्ट में ज्ञानेश कुमार या SIR को लेकर किसी नए आंदोलन या कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है।
क्या CJP में सचमुच कोई विवाद है?
फिलहाल सोशल मीडिया पर पार्टी में फूट पड़ने के जो दावे किए जा रहे थे, उनके समर्थन में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, अभिजीत दीपके और उनके साथियों ने अपनी पोस्ट के जरिए इन चर्चाओं को मजाक में टालने की कोशिश की है। तीनों नेताओं की तस्वीर और उनके कैप्शन से यही संदेश सामने आता है कि पार्टी के भीतर सब कुछ सामान्य है। अब देखना होगा कि कॉकरोच जनता पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर आगे क्या कदम उठाती है। फिलहाल पार्टी की अंदरूनी कलह से ज्यादा चर्चा तीनों नेताओं की इस मजेदार सोशल मीडिया पोस्ट की हो रही है।




















