PlayBreaking News

सुप्रीम कोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका :CJI बोले ज्यादा इमोशनल न हो, याचिकाकर्ता के वकील की दलील- ज्यूडिशरी की छवि खराब हो रही

याचिकाकर्ता की ओर से वकील एनके गोस्वामी ने कहा कि CJP की गतिविधियां अदालत और न्यायपालिका की प्रतिष्ठा को प्रभावित कर रही हैं।
Follow on Google News
CJI बोले ज्यादा इमोशनल न हो, याचिकाकर्ता के वकील की दलील- ज्यूडिशरी की छवि खराब हो रही

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) से जुड़े लोगों की गतिविधियों की CBI जांच कराने की मांग पर तुरंत सुनवाई करने से मना कर दिया। यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हाल में चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद चर्चा में आया था। याचिका में आरोप लगाया गया कि CJP न्यायपालिका की छवि को नुकसान पहुंचा रही है और मामले की जांच होनी चाहिए।

कोर्ट रूम में क्या हुआ?

याचिकाकर्ता की ओर से वकील एनके गोस्वामी ने कहा कि CJP की गतिविधियां अदालत और न्यायपालिका की प्रतिष्ठा को प्रभावित कर रही हैं।इस पर CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वीएम पंचोली की बेंच ने कहा, इसे इतनी भावुकता से मत लें। बेंच ने यह भी कहा कि फिलहाल ऐसा कोई गंभीर या आपात मामला नहीं दिख रहा, जिस पर तुरंत सुनवाई की जरूरत हो।

किसने दायर की याचिका

यह याचिका एडवोकेट राजा चौधरी ने दायर की है। याचिका में कुछ लोगों के फर्जी वकील या फर्जी कानून की डिग्री रखने के आरोपों की जांच की मांग की गई। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट की मौखिक टिप्पणियों के कथित कमर्शियल इस्तेमाल पर कार्रवाई की मांग भी रखी गई।

यह भी पढ़ें: PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक! काफिले के रूट के पास मिला संदिग्ध विस्फोटक बॉक्स, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

CJP कौन चला रहा है?

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम का सोशल मीडिया पेज 16 मई को अभिजीत दीपके ने बनाया था। सोमवार दोपहर तक इसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 2.29 करोड़ फॉलोअर्स हो चुके थे। संगठन फिलहाल इंस्टाग्राम और X प्लेटफॉर्म पर सक्रिय है।

फाउंडर के घर पर पुलिस तैनात की गई

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में अभिजीत दीपके के घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर मामला तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इसलिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया, ताकि भीड़ जमा न हो। हालांकि पुलिस ने किसी आधिकारिक धमकी की पुष्टि नहीं की। लेकिन नई पार्टी में देश से लेकर पाकिस्तान में भी हलचल तेज हो गई है।

Featured News

X अकाउंट और वेबसाइट का क्या हुआ?

21 मई को CJP का पुराना X अकाउंट ब्लॉक हो गया था। उस समय उसके करीब 1.93 लाख फॉलोअर्स थे। इसके बाद नया अकाउंट ‘कॉकरोच इज बैक’ नाम से बनाया गया। उसके बायो में लिखा गया- कॉकरोच डोंड डाइ नए अकाउंट पर भी लाखों फॉलोअर्स जुड़ चुके हैं।

वहीं, CJP की वेबसाइट अभी भी बंद है। फाउंडर अभिजीत दीपके का दावा है कि वेबसाइट पर लाखों लोगों ने रजिस्ट्रेशन और याचिका साइन की थी, लेकिन अब साइट खुल नहीं रही।

CJP से जुड़े मामले के 5 बड़े अपडेट्स 

  • CJP से जुड़े लोगों की CBI जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार किया।
  • कोर्ट ने कहा- अभी कोई बड़ी आपात स्थिति नहीं दिखती।
  • याचिकाकर्ता ने CJP पर न्यायपालिका की छवि खराब करने का आरोप लगाया।
  • CJP का इंस्टाग्राम 2.29 करोड़ फॉलोअर्स तक पहुंचा।
  • फाउंडर अभिजीत दीपके के घर के बाहर महाराष्ट्र पुलिस तैनात।
Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts