Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bahraich Violence : सीएम योगी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, 10 लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान

Follow on Google News
Bahraich Violence : सीएम योगी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, 10 लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के परिवार से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन भी दिया।

पीड़ित परिवार से मिले सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस मुलाकात में विधायक सुरेश्वर सिंह भी मौजूद थे। वह स्वयं पीड़ित परिवार को लेकर लखनऊ पहुंचे और मुख्यमंत्री से मिलवाया। मुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस मामले में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। रामगोपाल के माता-पिता इस मुलाकात के दौरान कई बार भावुक हुए। बुजुर्ग पिता ने कई बार अपने गमछे से आंसू पोंछे। मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी हर संभव सहायता करेगी।

आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी का आश्वासन

मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार के लिए 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। विधायक सुरेश्वर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, “सीएम ने परिवार को भरोसा दिया है कि जिन लोगों ने हिंसा को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

बहराइच में तनावपूर्ण माहौल के बाद इंटरनेट बंद

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है। सरकार ने फिलहाल विसर्जन यात्राओं पर भी रोक लगा दी है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। पुलिस का कहना है कि हिंसा में शामिल सभी आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

दो पुलिस अधिकारी सस्पेंड

घटना के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए हरदी थानाध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा और महसी चौकी प्रभारी शिवकुमार सरोज को निलंबित कर दिया। सोमवार को घायल एक अन्य दिव्यांग युवक सत्यवान की मौत की अफवाह ने भी इलाके में तनाव बढ़ा दिया था।

क्या है मामला

बहराइच के महाराजगंज कस्बे में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद में रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। हिंसा में कई दुकानों को जला दिया गया और अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ये भी पढे़ं- चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस LIVE : 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 20 नवंबर को मतदान
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts