भोपाल में CM शिवराज ने लाड़ली बहनों के साथ रोपे पौधे, 21 से 23 साल की महिलाओं के फॉर्म 25 जुलाई से भरे जाएंगे, 10 तारीख को डलेगी राशि

Follow on Google News
भोपाल में CM शिवराज ने लाड़ली बहनों के साथ रोपे पौधे, 21 से 23 साल की महिलाओं के फॉर्म 25 जुलाई से भरे जाएंगे, 10 तारीख को डलेगी राशि
भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत अब मध्य प्रदेश में 21 से 23 साल उम्र की महिलाओं के भी फॉर्म भरे जाएंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 10 अगस्त को इस योजना की तीसरी किस्त की राशि महिलाओं के खाते में डाली जाएगी। आज सीएम शिवराज ने 21 से 23 साल की 21 बहनों के साथ स्मार्ट पार्क में पौधरोपण किया।

21 से 23 साल बहनों को भी मिलेगा योजना का लाभ

सीएम ने कहा कि मैंने फैसला किया था कि योजना में अब उन बहन- बेटियों को भी सम्मिलित किया जाएगा, जिनकी आयु 21 से 23 साल की है। अब वो महिलाएं भी सम्मिलित होंगी, जो चार पहिया वाहन के मापदंड के कारण, जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन थी, लेकिन ट्रैक्टर होने के कारण सम्मिलित नहीं हो पाई थीं। सीएम ने कहा कि अब ऐसी महिलाएं भी इस योजना में शामिल होंगी। उनको अभी एक हजार रुपए और बाद में जब ये राशि बढ़ेगी, तो बढ़ी हुई राशि उन्हें मिलेगी। https://twitter.com/psamachar1/status/1682663342236737536

10 अगस्त को रीवा से डालेंगे राशि : सीएम

सीएम ने कहा- हर महीने की 10 तारीख को पैसा डालने का निर्णय हुआ है। 10 अगस्त को रीवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि प्रदेश भर की लाड़ली बहनों के बैंक खातों में डाली जाएगी। इसी बीच योजना का रजिस्ट्रेशन कराने का अभियान भी प्रारंभ हो जाएगा। सीएम ने कहा- मेरी 21 से 23 साल तक की बहन और बेटियों को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। वह सुखी रहें, तो मेरी जिंदगी सार्थक हो जाएगी।

लाड़ली बहना योजना की तारीखें इस प्रकार

  • 25 जुलाई से नवीन हितग्राहियों के लिए शुरू होंगे ऑनलाइन पंजीयन।
  • 20 अगस्त तक होंगे ऑनलाइन आवेदन के पंजीयन।
  • 21 अगस्त को जारी की जाएगी अंतिम सूची।
  • 21 से 25 अगस्त तक अंतिम सूची पर दावे आपत्ति कर सकेंगे।
  • 26 से 29 अगस्त तक इन दावे-आपत्तियों पर जांच और निराकरण होगा।
  • 31 अगस्त को इसकी अंतिम सूची जारी की जाएगी।
  • 01 सितंबर से 03 सितंबर तक स्वीकृति हुए पत्रों का वितरण होगा।
  • 10 सिंतबर को बैंक खाते में राशि डाली जाएगी।
  • इसके बाद हर महीने की 10 तारीख को बैंक खाते में आएगी राशि।
मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts