Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Kargil Vijay Diwas : CM शिवराज ने करगिल के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- वो सीमा पर थे, इसलिए आज हम हैं

Kargil Vijay Diwas : CM शिवराज ने करगिल के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- वो सीमा पर थे, इसलिए आज हम हैं
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कारगिल विजय दिवस पर राजधानी के शौर्य स्मारक पहुंचकर शौर्य स्तंभ पर पुष्प-चक्र अर्पित कर बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके शौर्य, अदम्य साहस व बलिदान का स्मरण किया। वहीं शहीदों को नमन करते हुए कहा कि मातृभूमि के वीर सिपाही सीमा पर थे, इसलिए आज हम हैं। करगिल युद्ध में हमारी सेना ने दिखा दिया जो भारत माता की तरफ आंख उठाकर देखेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

सीएम ने प्रदेश की जनता की ओर से अर्पित की श्रद्धासुमन

सीएम शिवराज ने स्थानीय शौर्य स्मारक में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद कहा कि वे मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व लुटाने वालों शहीदों को प्रदेश की संपूर्ण जनता की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। सीएम ने कहा, शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले। वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा, उनके चरणों में प्रणाम। उन्होंने कहा कि वे सैनिक थे, जिन्होंने एक-एक इंच जमीन दुश्मनों से छुड़ाने के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1684070528007671808

देश की तीनों सेनाओं पर गर्व है : सीएम

सीएम ने कहा, उस समय अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे। तत्कालीन समय में सेनाओं से दिखा दिया कि भारत माता की ओर आंख उठा कर देखने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली और सशक्त भारत बना है। उन्होंने कहा कि हर देशवासी को देश की सीमाओं की रक्षा कर रहीं तीनों सेनाओं पर गर्व है। ये भी पढ़ें: 15 दिन में दूसरी बार आज MP आएंगे अमित शाह, भोपाल में रात को साढ़े 3 घंटे लेंगे BJP के आला नेताओं की बैठक; तय होगी चुनाव की रणनीति मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts