Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM शिवराज ने चयनित डॉक्टरों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- मैं राजनीति में नहीं आता, तो निश्चित तौर पर डॉक्टर ही होता

Follow on Google News
CM शिवराज ने चयनित डॉक्टरों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- मैं राजनीति में नहीं आता, तो निश्चित तौर पर डॉक्टर ही होता
भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित नवनियुक्त डॉक्टरों और विशेषज्ञों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया एवं उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सीएम ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में ये नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी भी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर मैं राजनीति के क्षेत्र में नहीं आता तो निश्चित तौर पर डॉक्टर ही होता।

भगवान के बाद लोग डॉक्टर को अधिक सम्मान देते हैं : सीएम

सीएम ने कहा कि डॉक्टरों का काम सिर्फ नौकरी और आजीविका नहीं है, बल्कि उनका काम तो लोगों की जिंदगी बचाना और रोगों से मुक्त करना है। डॉक्टर जीवनदाता होते हैं। वे सौभाग्यशाली होते हैं, जिनके हाथों में दूसरों की जिंदगी बचाने का काम होता है। भगवान के बाद लोग डॉक्टर को सबसे अधिक सम्मान देते हैं। [embed]https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1692065134871826546[/embed]

डॉक्टर मानव सेवा व जीवन रक्षा का कार्य करते रहें : सीएम

सीएम ने काह कि डॉक्टर पूरी लगन और निष्ठा के साथ मानव सेवा व जीवन रक्षा का कार्य करते रहें। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी न हो, यह सरकार सुनिश्चित करेगी। सरकार और आप मिलकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसी दुनिया रच दें कि कोई गरीब और जरूरतमंद जो बीमार है वह निराश न जाए, उसकी जिंदगी बचाएं, उसे स्वस्थ करें। ये भी पढ़ें- 20 अगस्त को शिवराज सरकार पेश करेगी रिपोर्ट कार्ड, ग्वालियर में होगी BJP कार्यसमिति की बैठक; अमित शाह भी करेंगे शिरकत ये भी पढ़ें- MP में बजरंग दल का बना रहेगा बल, दिग्गी बोले सरकार आई तो नहीं लगाएंगे बैन, नरोत्तम ने कहा- दिग्विजय का आई फ्लू हो रहा है ठीक मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts