Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM का दावा विधानसभा के साथ लोकसभा की सभी सीटें जीतेंगे, बोले- BJP की तैयारियां देखकर कांग्रेस परेशान

Follow on Google News
CM का दावा विधानसभा के साथ लोकसभा की सभी सीटें जीतेंगे, बोले- BJP की तैयारियां देखकर कांग्रेस परेशान
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा पूरी तरह चुनाव के मैदान में है और पार्टी की तैयारियां देख कर कांग्रेस परेशान है। भाजपा विजय के संकल्प और विश्वास के साथ मैदान में है।

भाजपा पूरी तरह चुनाव के मैदान में हैं : सीएम

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि भाजपा पूरी तरह चुनाव के मैदान में है। युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। कांग्रेस कह रही थी, एक साल पहले उम्मीदवार घोषित करेंगे, लेकिन भाजपा ने तो अपने उम्मीदवार घोषित कर भी दिए। पार्टी के सेनापति अब मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का विकास पर्व चल रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। ये पूरी तैयारी देखकर कांग्रेस परेशान है। [embed]https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1692455789330649362[/embed]

अमित शाह जारी करेंगे सरकार का रिपोर्ट कार्ड

सीएम ने कहा कि अभी 20 तारीख को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। पार्टी की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक ग्वालियर में 20 तारीख को होने वाली है। विधानसभा सम्मेलन, जन दर्शन समेत अलग-अलग कार्यक्रम चल रहे हैं। सीएम ने कहा कि भाजपा विजय के संकल्प और विश्वास के साथ मैदान में है।

लोकसभा में भी भाजपा जीतेगी

पूर्व सीएम कमलनाथ के आरोप पत्र पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस बौखला कर ऊलजलूल आरोपों पर उतर आई है, लेकिन भाजपा को जनता का अभूतपूर्व प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। पार्टी फिर से भारी बहुमत से 2023 का विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाने वाली है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भी सभी 29 सीटें भाजपा जीतेगी। ये भी पढ़ें - कांग्रेस ने जारी किया BJP सरकार के खिलाफ आरोप पत्र, कमलनाथ ने शिवराज को बताया ठगराज; बोले- महाकाल से लेकर गौमाता तक को नहीं छोड़ा मध्य प्रदेश की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts