Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन : CM शिवराज ने परिवार संग किए बाबा महाकाल के दर्शन, प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए जताया आभार; कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने भी लिया आशीर्वाद

Follow on Google News
उज्जैन : CM शिवराज ने परिवार संग किए बाबा महाकाल के दर्शन, प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए जताया आभार; कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने भी लिया आशीर्वाद
उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। सूखे की हालत से गुजर रहे प्रदेश में बारिश की प्रार्थना स्वीकार करने पर पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। सीएम शिवराज सिंह चौहान, पत्नी साधना और बेटे कुणाल चौहान के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे। वहीं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी बाबा महाकाल के दर्शन किए।

बाबा महाकाल का किया पंचामृत अभिषेक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज तीसरे सोमवार को एक बार फिर पत्नी साधना सिंह और बेटे कुणाल चौहान के साथ उज्जैन पहुंचे। वे सुबह भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा उज्जैन पहुंचे। यहां नागझिरी स्थित हेलीपैड पर स्थानीय भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से मुख्यमंत्री सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गर्भ गृह में जाकर बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया। https://twitter.com/psamachar1/status/1701132501610123769

महारुद्र अनुष्ठान में हुए थे शामिल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले सोमवार को अच्छी बारिश की कामना को लेकर बाबा महाकाल के दरबार में महारुद्र अनुष्ठान में शामिल हुए थे। इसके बाद बाबा महाकाल की कृपा से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हुआ। इसी के चलते सीएम शिवराज आज बाबा महाकाल का आभार व्यक्त करने उज्जैन पहुंचे। महारुद्र अनुष्ठान शासकीय पुजारी पं. घनश्याम शर्मा ने कराया। महाकाल मंदिर के पुजारियों और 66 ब्राह्मणों ने महाकाल के सम्मुख नंदी मंडपम में 1331 रुद्र पाठ किए। प्रदेश में सुख समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना के लिए अनुष्ठान हुआ। दर्शन के बाद सीएम शिवराज ने कहा था कि, प्रदेश में अच्छी बारिश हो और सभी का कल्याण हो ऐसी कामना भगवान महाकाल से की है। प्रदेश में अल्प वर्षा के कारण संकट के हालत पैदा हो गए हैं। जिससे निपटने के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। इस दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद रहे थे। https://twitter.com/psamachar1/status/1701139307065418130 (इनपुट – संदीप पांडला) ये भी पढ़ें-महाकाल मंदिर में महारुद्र अनुष्ठान : CM शिवराज ने अच्छी बारिश के लिए की प्रार्थना, बोले- किसान भाइयों की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts