CM डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अंगदान पर मिलेगा राजकीय सम्मान, एयर एम्बुलेंस और हेलिकॉप्टर सेवाओं का होगा विस्तार

Follow on Google News
CM डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अंगदान पर मिलेगा राजकीय सम्मान, एयर एम्बुलेंस और हेलिकॉप्टर सेवाओं का होगा विस्तार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा की है। उन्होनें कहा कि अंगदान करने वाले व्यक्तियों को राजकीय सम्मान दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार मरीजों के शीघ्र इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस और हेलिकॉप्टर सेवाओं का विस्तार करेगी, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

अंगदान के लिए लागू होंगी नई योजनाएं

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एम्स भोपाल में 16 दिन पहले हार्ट ट्रांसप्लांट करवाने वाले मरीज दिनेश मालवीय से मुलाकात की। उन्होंने मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी ली और कहा कि यह सफल ट्रांसप्लांट अंगदान के महत्व को दर्शाता है। इसके बाद सीएम ने घोषणा की कि राज्य सरकार अंगदान और देहदान को प्रोत्साहित करने के लिए नई योजनाएं लागू करेगी।

अंतिम संस्कार के समय मिलेगा राजकीय सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगदान करने वाले व्यक्तियों को राजकीय सम्मान दिया जाएगा। इसके तहत, मृतक के परिवार की सहमति से उनके पार्थिव शरीर को उचित चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाया जाएगा और अंतिम संस्कार के समय राजकीय सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा, यदि अंगदान करने वालों के पास 'आयुष्मान कार्ड' नहीं है, तो सरकार इसे बनवाने में मदद करेगी। राष्ट्रीय पर्वों पर ऐसे लोगों को सम्मानित करने का भी प्रयास किया जाएगा।

एयर एम्बुलेंस का होगा विस्तार

सीएम ने आगे कहा कि प्रदेश में अंग प्रत्यारोपण को बढ़ावा देने के लिए एक राज्य स्तरीय संस्थान स्थापित की जाएगी, जिससे मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। साथ ही प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में अंगदान और प्रत्यारोपण की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मरीजों के शीघ्र इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस और हेलिकॉप्टर सेवाओं का विस्तार करेगी, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। ये भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खौफनाक हादसा : चलती स्कॉर्पियो का फटा टायर, कई बार पलटी, 4 बच्चे समेत 7 लोग घायल
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts