24 सितंबर को पचोर आएंगे CM मोहन यादव, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की

खिलचीपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 24 सितंबर को पचोर प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था, पेयजल और विद्युत समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
कलेक्टर ने तैयारियों को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने और तय समय में सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. इच्छित गढ़पाले सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।




















