24 सितंबर को पचोर आएंगे CM मोहन यादव, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 24 सितंबर को पचोर प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, बैठक, पेयजल और विद्युत सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
Ramesh Dangi
23 Sep 2026


























