PlayBreaking News

बारिश से बदला सीएम का कार्यक्रम :अब लहार से जारी करेंगे लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त

भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 12 जुलाई का भिंड दौरा बदल दिया गया है। अब मेहगांव की जगह लहार से लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी होगी। कलेक्टर और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, मंच, हेलीपैड और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
Follow on Google News
बारिश के चलते मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अचानक बदलाव आया है। अब वे लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त लहार से जारी करेंगे।

भिंड। लगातार हो रही बारिश के कारण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 12 जुलाई को प्रस्तावित भिंड दौरे में बदलाव किया गया है। पहले यह कार्यक्रम मेहगांव में होना था, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए अब इसे लहार तहसील में आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लहार से प्रदेशभर की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी करेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, लाड़ली बहनों और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

कलेक्टर-एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

शुक्रवार को कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लहार के भाटनताल स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। उनके साथ लहार विधायक अम्बरीश शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभा स्थल, मुख्य मंच, ग्रीन रूम, वीआईपी बैठक व्यवस्था, हेलीपैड, पार्किंग और आवागमन मार्ग का जायजा लिया।

व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, बिजली, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, बैरिकेडिंग और बैठक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया।

Breaking News

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए विस्तृत सुरक्षा योजना तैयार की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Big Breaking : भाजपा ने दतिया उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने किया प्रदर्शन

तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर, एसडीएम लहार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Asgar Khan
By Asgar Khan
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts