Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ladli Bahna Yojna :सीएम डॉ. मोहन यादव ने 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर किए 1836 करोड़, आप भी चैक करें अपना खाता

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को ग्वालियर के भितरवार विधानसभा क्षेत्र के घाटीगांव आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त की 1836 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की।
Follow on Google News
सीएम डॉ. मोहन यादव ने 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर किए 1836 करोड़, आप भी चैक करें अपना खाता
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर। भितरवार विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के लिए शुक्रवार का दिन खास बन गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर जिले के घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी करते हुए सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस राशि के सीधे बैंक खातों में पहुंचने से प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है और योजना के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार का एक और कदम सामने आया है।

    Twitter Post

    सीएम की प्रमुख घोषणाएं

    •  घाटीगांव में शबरी माता और भगवान देवनारायण धाम बनेगा।
       घाटीगांव, चिनोर और करैया में सांदीपनि विद्यालय खुलेंगे।
       भितरवार और घाटीगांव में आईटीआई केंद्र स्थापित होगा।
       आरोन-पटई उद्वहन सिंचाई परियोजना किसानों के जीवन को और अधिक खुशहाल बनाएगी।
    Uploaded media

    सशक्त नारी से समृद्ध और प्रगतिशील मप्र

    मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस मौके की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, 'सशक्त नारी से समृद्ध और प्रगतिशील मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1836 करोड़ की राशि का अंतरण किया एवं ₹121.95 करोड़ लागत के 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।'  कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया, जिससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।

    Uploaded media

    डॉ. यादव के नेतृत्व में मजबूत हो रहा महिला सशक्तिकरण : सिंधिया

    इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने ‘अंत्योदय’ के संकल्प को व्यवहार में उतारते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा जब यह योजना प्रारंभ हुई थी, तब हमारी बहनों को ₹1000 प्रतिमाह की राशि दी जाती थी। लेकिन मध्य प्रदेश के संवेदनशील और दूरदर्शी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्पष्ट मानना था कि हमारी बहनों को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ भाजपा सरकार ने इस सम्मान राशि को पहले ₹1000 से बढ़ाकर ₹1250 किया गया और आज इसे बढ़ाकर ₹1500 प्रतिमाह कर दिया है और अगले पांच साल इसे ₹3000 करने का संकल्प लिया है। 

    डॉ. मोहन यादव डबल हैंडेड बैट्समैन

    सिंधिया ने कहा कि एक जमाने में बेटियों को बोझ माना जाता था लेकिन आज जब बेटी पैदा होती है तो वो लाडली लक्ष्मी बनकर आती है। सिंधिया ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को 'डबल हैंडेड बैट्समैन' बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एक हाथ में लाड़ली बहना योजना लेकर आए हैं और दूसरे हाथ में घाटीगांव के लिए विकास परियोजनाओं की सौगात लेकर आए हैं।

    फोन से ऐसे चेक करें खाते का स्टेटस

    लाड़ली बहनाएं अपने मोबाइल फोन पर भी अकाउंट में अपडेट देख सकती हैं। पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर स्‍टेटस चेक किया जा सकता है।

    • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं। 
    • यहां ‘फाइनल लिस्ट’ के ऑप्शन पर क्लिक कर मोबाइल नंबर और कैप्चा डालें।
    • मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालें। इसके बाद स्क्रीन पर आपका नाम आ जाएगा।
    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts