CM डॉ. मोहन यादव का सीधी दौरा, विकास कार्यों का लोकार्पण, 1551 करोड़ की राशि लाड़ली बहनों को ट्रांसफर

सीधी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को अपने एकदिवसीय दौरे पर सीधी पहुंचे। यहां उन्होंने महिलाओं और सामाजिक सुरक्षा हितग्राहियों को बड़ी सौगात दी। साथ ही लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं का इंतजार खत्म हो गया।
सब्जी मंडी स्थित कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहनों के खातों में 1551.89 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। इस अवसर पर उन्होंने मंच से फूल बरसाकर बहनों का अभिवादन भी किया।
इन योजनाओं की राशि भी की अंतरित
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 56.83 लाख हितग्राहियों को 341 करोड़ रुपए।
- उज्ज्वला योजना में 26 लाख से अधिक बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग हेतु 30.83 करोड़ रुपए।





















