Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली दौरे पर सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पारंपरिक तरीके से किया स्वागत, लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

Follow on Google News
दिल्ली दौरे पर सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पारंपरिक तरीके से किया स्वागत, लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को दिल्ली दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय युवा और खेल तथा सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से उनके निवास पर मुलाकात की। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन का पारंपरिक हिमाचली रीति से स्वागत और अभिनंदन किया। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।

खेल में युवाओं की भागीदारी पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और नरेंद्र मोदी के विकसित भारत निर्माण संकल्प में मध्य प्रदेश के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधी विभिन्न विषयों पर केंद्रीय मंत्री ठाकुर से विस्तार से चर्चा की। वहीं मुलाकात के बाद सीएम ने कहा, मैं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिला। 12 जनवरी को युवा दिवस है। इस अवसर पर खेल और युवाओं को लेकर कई कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। खेल मंत्री ने आश्वस्त किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार मध्य प्रदेश सरकार को समर्थन देगी। देखें वीडियो...

लोकसभा अध्यक्ष से की भेंट

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। देखें वीडियो...

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा

बता दें कि सीएम के दिल्ली दौरे से मंत्रिमंडल गठन की संभावना प्रबल हो गई है। बताया जाता है कि केंद्रीय नेतृत्व के साथ सीएम डॉ. मोहन मंत्रिमंडल के नए मंत्रियों के नामों पर भी चर्चा कर रहे हैं। उनके दिल्ली से वापसी के बाद मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की चर्चा सियासी गलियारों में है।

मंत्रिमंडल के संभावित नाम

मंत्रिमंडल के संभावित नामों में सांसद से विधायक बने नेताओं को मौका मिल सकता है। इनके अलावा प्रमुख रूप से कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, गोपाल भार्गव, तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न तोमर, गायत्री पवार, संजय पाठक, हेमंत खंडेलवाल, इंदर सिंह परमार, विष्णु खत्री, कृष्णा गौर, निर्मला भूरिया, रीति पाठक, नागर सिंह चौहान, शैलेंद्र जैन और नारायण सिंह कुशवाह सहित कुछ नए चेहरों पर विचार किया गया है।

मंत्रिमंडल का होगा सीमित विस्तार

पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए सीमित विस्तार किया जाएगा। चुनाव के बाद फिर एक बार विस्तार होगा। संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को देखते हुए दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को शपथ के बाद भी विभाग आवंटित नहीं किए गए। विस्तार के बाद नए मंत्रियों के साथ ही सभी को एक साथ विभागों का वितरण किया जाएगा। ये भी पढ़ें- MP में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, मोहन कैबिनेट को हाईकमान से मिली हरी झंडी, दिल्ली में मोदी-शाह से हुई चर्चा मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts