Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी! चोरी के मोबाइल से भेजा मैसेज, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है।
CM डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी! चोरी के मोबाइल से भेजा मैसेज, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
‘ज्यादा दिन नहीं बचेंगे...’ CM डॉ. मोहन यादव को धमकी देने वाला मुंबई से गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने डायल-112 के हेल्पलाइन WhatsApp नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने यह धमकी चोरी किए गए मोबाइल फोन से दी थी। आरोपी मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है और उसे रिमांड पर लेकर क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है।

23 सितंबर को आया था धमकी भरा मैसेज

जानकारी के मुताबिक, 23 सितंबर की सुबह करीब 11:30 बजे भोपाल के भदभदा स्थित रेडियो मुख्यालय से संचालित डायल-112 के WhatsApp नंबर पर धमकी भरा मैसेज आया था। मैसेज में मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोपी ने मैसेज को दो बार एडिट किया और बाद में डिलीट भी कर दिया। हालांकि, पुलिस कर्मचारियों ने समय रहते मैसेज का स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर लिया था। इसी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने जांच आगे बढ़ाई।

MP में 351 सरकारी बसों की वापसी, नितिन गडकरी ने दिखाई हरी झंडी, भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में चलेंगी बसें

चोरी के मोबाइल से दी धमकी

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने धमकी देने के लिए चोरी किए गए मोबाइल का इस्तेमाल किया था। बताया जा रहा है कि मुंबई में आरोपी ने एक कैटरिंग संचालक का मोबाइल फोन चोरी किया था। इसके बाद इसी फोन से मुख्यमंत्री को धमकी वाला मैसेज भेजा गया। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर जानबूझकर चोरी के मोबाइल का इस्तेमाल धमकी देने के लिए करता था, ताकि जांच के दौरान उसका खुद का मोबाइल नंबर या पहचान सामने न आए। पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है।

पहले भी दे चुका है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को धमकी

पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि आरोपी इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी धमकी दे चुका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने पहले कब और किस माध्यम से धमकी दी थी और क्या दोनों मामलों में एक ही तरीके का इस्तेमाल किया गया था।

मुंबई से गिरफ्तारी, रिमांड पर पूछताछ

डायल-112 के WhatsApp नंबर पर आए संदेश के बाद क्राइम ब्रांच ने मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू की। तकनीकी जांच में आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिली। इसके बाद पुलिस टीम मुंबई पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी को भोपाल लाकर रिमांड पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपी से धमकी देने की वजह, चोरी किए गए मोबाइल के इस्तेमाल, पहले दी गई धमकियों और इस पूरे मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है।

24 सितंबर को पचोर आएंगे CM मोहन यादव, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की

स्क्रीनशॉट बना अहम सुराग

धमकी वाला WhatsApp मैसेज डिलीट किए जाने के बावजूद पुलिस के पास उसका स्क्रीनशॉट मौजूद था। इसके अलावा तकनीकी जांच से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। फिलहाल क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर रही है और जांच के बाद मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts