CM ने धनतेरस पर दीये आदि खरीदे, बोले- देवउठनी एकादशी तक पथ विक्रेताओं से नहीं होगी तहबाजारी; 'वोकल फॉर लोकल' का दिया संदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज धनतेरस के अवसर पर भगवान श्रीगणेश, माता लक्ष्मी की प्रतिमा और मिट्टी से निर्मित दीयों की खरीददारी की। इस दौरान सीएम ने व्यापारी का हालचाल भी जाना। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह पहल शुरू की है। साथ ही आमजन से अपील करते हुए कहा कि लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दें।
सीएम ने फुटपाथ से खरीदे दीये
दरअसल, धनतेरस पर्व के अवसर पर मंगलवार को सीएम डॉ. मोहन यादव टीटीनगर स्टेडियम के पास दीये की दुकान पर पहुंचे। जहां उन्होंने मिट्टी के कारीगर सुनील व लकी प्रजापति और बबलू प्रजापति से दीये खरीदे। साथ ही उन्होंने दुकानदारों का हालचाल भी जाना। मुख्यमंत्री व्यापारियों को दीपावली की भी शुभकामनाएं दी है। वहीं सुनील, लकी और बबलू ने त्योहारों के दौरान पथ विक्रेताओं को बाजार एवं तहबाजार में कर/शुल्क से मुक्ति दिलाने के लिए सीएम का आभार जताया। देखें वीडियोपथ विक्रेताओं से नहीं लिया जाएगा टैक्स
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, "दिवाली पर छोटे रेहड़ी-पटरी वाले, छोटे दुकानदार अलग-अलग प्रकार से अपनी आजीविका चलाने के लिए सामान बेचते हैं। इसको देखते हुए हमने निर्णय लिया है कि आज से लेकर देवउठनी ग्यारस तक जो फुटपाथ पर दुकान लगाकर सामान बेचते हैं, उनसे किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लिया जाएगा। हमें वोकल फॉर लोकल को भी बढ़ावा देना है।





















