कमरे में बिस्तर पर मिला 11वीं के छात्र का शव, फंदे के निशान से मचा हड़कंप; पिता हिरासत में

इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र के नया बसेरा इलाके में रविवार शाम एक नाबालिग छात्र की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय उदय खोकरे का शव घर के कमरे में बिस्तर पर मिला। उसके गले पर फंदे के निशान पाए गए। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने सामान्य आत्महत्या मानकर मामला खत्म करने के बजाय जांच का दायरा बढ़ा दिया है। छात्र के पिता विजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें: 2 करोड़ की फिल्म ने मचाई धूम! ‘हनुमान अंश’ की टीम पहुंची भोपाल, कलाकारों ने सुनाए शूटिंग के अनसुने किस्से
बहन लौटी तो घर में पसरा था सन्नाटा
रविवार शाम उदय की बड़ी बहन आयुषी काम से वापस घर पहुंचीं। घर का दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं था। अंदर जाने पर कमरे में उदय बिस्तर पर अचेत हालत में मिला। उसके गले में फंदा लगा हुआ था। यह दृश्य देखकर आयुषी ने तुरंत परिवार के दूसरे सदस्यों को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें: 14 सितंबर को 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 65 किमी तक चलेगी हवाएं
दो दिन बाद था टेस्ट, इसलिए घूमने से कर दिया था मना
परिजनों ने पुलिस को बताया कि उदय चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। रविवार को उसकी बहन ने उसे बाहर घूमने चलने के लिए कहा था। उदय ने साथ जाने से इनकार करते हुए कहा था कि दो दिन बाद उसका टेस्ट है और उसे पढ़ाई करनी है।परिवार के सदस्य रोज की तरह अपने-अपने काम पर चले गए थे। घर में मां, बड़ा भाई और बहन आयुषी काम करते हैं। इसी दौरान उदय घर पर था।
ये भी पढ़ें: चीन ने LAC पर घटाए सैनिक, भारत की चिंता फिर भी कायम, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी
दोस्तों की बात ने जांच को दिया नया मोड़
जांच के दौरान पुलिस ने उदय के दोस्तों से भी जानकारी जुटाई। दोस्तों ने बताया कि पिछले दो दिनों से उदय सोशल मीडिया पर उदासी से जुड़ी इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर रहा था। इस जानकारी के बाद पुलिस ने आत्महत्या की आशंका को भी जांच में शामिल किया है।हालांकि पुलिस के सामने घटनास्थल से जुड़े कुछ ऐसे सवाल भी हैं, जिनके जवाब तलाशे जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: MP में मानसून का ‘ट्रिपल अटैक’! इंदौर-उज्जैन समेत कई जिलों में झमाझम,
अटका दरवाजा और फंदा काटने की कहानी पर पुलिस की नजर
घटना के समय घर का दरवाजा अटका हुआ था। इसके अलावा पुलिस को मौके पर फंदा निकली हुई स्थिति में मिला। इन परिस्थितियों ने पुलिस को मामले की गहराई से जांच करने के लिए मजबूर किया।पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली। फुटेज में उदय के पिता विजय घर से बाहर जाते नजर आए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।विजय ने पुलिस को बताया कि वह शाम को कुछ देर के लिए घर पहुंचे थे। उनके अनुसार उस समय उदय फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने चाकू की मदद से रस्सी काटी, बेटे को नीचे उतारा और बिस्तर पर लिटा दिया। इसके बाद वे घर से निकल गए।अब पुलिस उनके बयान और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों का मिलान कर रही है।
ये भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी 2026: देशभर में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, मंदिरों और पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
टीआई सीबी सिंह के अनुसार छात्र के गले पर फांसी जैसे निशान मिले हैं। मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार उदय के पिता विजय नशे के आदी बताए जाते हैं और उनकी मानसिक स्थिति को लेकर भी जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


















