Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

14 सितंबर को 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 65 किमी तक चलेगी हवाएं

14 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। IMD ने 65 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
14 सितंबर को 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 65 किमी तक चलेगी हवाएं

देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश का दौर जारी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत 17 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, कुछ इलाकों में आंधी के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इनकी रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने किसानों और मछुआरों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।

17 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, असम, तेलंगाना और केरल में भारी बारिश की चेतावनी है। इन राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ आंधी भी चल सकती है। तेज हवाओं की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में मौसम खराब होने के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

दिल्ली में बारिश के साथ आंधी

दिल्ली में 14 सितंबर को मूसलाधार बारिश के साथ आंधी चलने की चेतावनी है। IMD के अनुसार, यहां हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Breaking News

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, आगरा, मेरठ, मथुरा, मुरादाबाद, मिर्जापुर, महाराजगंज, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और प्रतापगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में 14 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश

बिहार के अररिया, आरा, गया, गोपालगंज, समस्तीपुर, सिवान, सुपौल, सारण, सहरसा, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, वैशाली, पूर्णिया, भोजपुर, मुंगेर, भागलपुर और किशनगंज में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पटना में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजस्थान में 65 किमी की रफ्तार से हवा

राजस्थान के भरतपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, बूंदी, बारां, उदयपुर, जयपुर, झुंझुनू, झालावाड़, अलवर, चूरू, करौली, दौसा, कोटा और जैसलमेर में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी है। यहां तेज हवा के झोंकों की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। जयपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मध्य प्रदेश के बैतूल, बालाघाट, सिवनी, दमोह, देवास, अनूपपुर, आगर-मालवा, विदिशा, झाबुआ, कटनी, मंडला और रतलाम में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। भोपाल में 14 सितंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

X Post

हिमाचल के इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, किन्नौर, हमीरपुर, चंबा और सोलन में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। यहां हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मनाली में आज अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

उत्तराखंड में भी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, ऋषिकेश, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी और चंपावत में आंधी के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

14 सितंबर को कुछ प्रमुख शहरों का तापमान इस तरह रह सकता है:

शहर

अधिकतम तापमान

न्यूनतम तापमान

दिल्ली

32°C

26°C

मुंबई

29°C

26°C

चेन्नई

32°C

27°C

कोलकाता

34°C

27°C

लखनऊ

32°C

26°C

पटना

33°C

27°C

रांची

29°C

22°C

भोपाल

28°C

23°C

जयपुर

31°C

25°C

शिमला

23°C

17°C

नैनीताल

23°C

17°C

किसानों और मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए किसानों और मछुआरों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। ऐसे में मौसम विभाग के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts