Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सांता क्लॉज का रॉयल लुक, नेटिविटी क्रिब, मल्टीकलर बल्ब और कैंडी से सजेंगे क्रिसमस-ट्री

होम डेकोर के साथ शुरू हुई क्रिसमस की तैयारियां, नए-नए डिजाइन में आ रहा सामान
Follow on Google News
सांता क्लॉज का रॉयल लुक, नेटिविटी क्रिब, मल्टीकलर बल्ब और कैंडी से सजेंगे क्रिसमस-ट्री

क्रिसमस अब करीब है और इसके सेलिब्रेशन की तैयारियों का अहसास खूबसूरत क्रिससम डेकोर के नजर आने के साथ होने लगता है। शहर में क्रिसमस को लेकर प्री-इवेंट्स शुरू हो जाते हैं और स्कूल्स में बच्चों के लिए क्रिसमस सेलिब्रेशन होने लगते हैं। रंग-बिरंगी क्रिसमस सजावट सभी को पसंद आती है। इस बार मार्केट में क्रिसमस ट्री डेकोर के नए-नए आइटम्स नजर आ रहे हैं जिसमें हैंगिंग ग्लास-बॉटल, स्नोलुक रेनडियर, मल्टीकलर बल्ब, ईको फ्रेंडली ड्राय फ्लावर से बनी रीथ (फूलों और पत्तियों का चक्र), पैटर्न स्टॉकिंग्स, स्टेंडिंग सांता शामिल हैं। इसके अलावा होम डेकोर और बच्चों के रूम में क्रिसमस की सजावट करने वाले कई तरह के डिजाइनर सामान आए हैं। छोटे बच्चों के झूले के आसपास लगाए जाने वाले कुशन भी क्रिसमस ट्री और सांता क्लॉज के फेस के डिजाइन में आए हैं, वहीं सीढ़ियों की रेलिंग और वॉल पर लगाई जाने वाली स्टार बंटिंग भी कई डिजाइन्स में आईं हैं।

मल्टीकलर डिजाइनर बल्ब

मल्टी कलर क्रिसमस बल्ब के अलावा गोल्ड, सिल्वर और रेड टोन मेटेलिक बल्ब आए हैं जिनसे क्रिसमस-ट्री का खूबसूरत डेकोरेशन कर सकते हैं। इसके अलावा इन्हें दीवारों पर भी लगा सकते हैं।

डेकोरेटिव क्रिसमस-ट्री

क्रिसमस-ट्री को स्नोहाउस, बल्ब, रेनडियर, डायनासोर, बॉटल, स्टॉकिंग्स, सिरेमिक केक, कैंडी, जेली, चॉकलेट से सजाया जा रहा है। मार्केट में इस तरह के छोटे-बड़े ट्री उपलब्ध हैं। इस बार सिरेमिक के छोटे ट्री भी आए हैं।

मिनिएचर नेटिविटी क्रिब भी है खास

रेड और ऑरेंज कलर में सिरेमिक की बनी मिनिएचर नेटिविटी क्रिब भी आईं हैं, जो कि बच्चों को खासी आकर्षित करती हैं। यह ईसा मसीह के जन्म के दृश्य दिखाती हैं। क्रिब में क्रिसमस पर चरनी, मैरी, जोसेफ और तीन बुद्धिमान पुरुषों के साथ इसे प्रदर्शित किया जाता है।

सांता क्लॉज का रॉयल अंदाज

सांता क्लॉज को रॉयल अंदाज में पेश किया रहा है। व्हाइट या रेड कलर के सांता की जगह इस बार सांता मैरून और वाइन कलर के ड्रेस में हैं और उन्हें ब्रोकेड का गोल्डन सेल्फ वीविंग वाला वेस्ट कोट पहनाया गया है। सांता के बैग को भी गोल्डन रखा गया है और उनके फर ब्राउन कलर के रखे गए हैं।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts