Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

क्रंची बेल्जियन वफल और हेजलनट के साथ बनाए जा रहे चॉकलेट मिल्क शेक

चॉकलेट मिल्क शेक डे आज : व्हिप्ड क्रीम, रोस्टेड नट्स, किटकेट से बढ़ रहा शेक का स्वाद
Follow on Google News
क्रंची बेल्जियन वफल और हेजलनट के साथ बनाए जा रहे चॉकलेट मिल्क शेक

चॉकलेट मिल्क शेक किसी भी दूसरे मिल्क शेक से रिप्लेस नहीं किए जा सकते। यह हर उम्र के लोगों में पसंदीदा पेय हैं, जिन्हें अलग-अलग तरीकों से तैयार किया जा रहा है। शहर के कैफेज में इसकी 30 से ज्यादा वैराइटी उपलब्ध रहती हैं। इसमें चॉकलेट स्टिक से लेकर स्किम्ड मिल्क चॉकलेट शेक तक तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही बच्चों और बड़ों के पसंदीदा किटकेट और ओरियो मिल्क शेक एवरग्रीन हैं। चॉकलेट सिरप और आइसक्रीम के साथ तैयार मिल्क शेक अच्छी खासी तरावट व मूड को तरोताजा करने के साथ ही स्वीट डिजायर को शांत करने का जरिया हैं। इन दिनों बेल्जियन वफल, व्हाइट चॉकलेट, व्हिप्ड क्रीम, रोस्टेड नट्स, किटकेट, वनीला आइसक्रीम के साथ लोडेड मिल्क शेक बनाए जा रहे हैं, जो कि देखने में अक्ट्रेक्टिव होने के साथ ही यमी टेस्ट देते हैं। ब्लैक फॉरेस्ट चॉकलेट मिल्क शेक पेस्ट्री का यूज करके भी बनाए जा रहे हैं।

लो शुगर के साथ घर में मिल्क शेक तैयार करना होगा बेहतर

आमतौर पर, चॉकलेट मिल्क में पाए जाने वाले लगभग आधे कार्ब्स एडेड शुगर से आते हैं। कई जगह हाई-फ्रक्टोज कॉर्न सिरप का भी उपयोग होता है, जो कि स्वीटनर हैं, इसलिए घर में बने चॉकलेट शेक को प्रिफर करें, क्योंकि बाहर स्वाद बढ़ाने के लिए कई तरह के फ्लेवर और सिरप यूज किए जाते हैं, जिससे अनावश्यक रूप से कैलोरीज बढ़ती हैं। कूल बेल्जियम चॉकलेट मिल्क पाउडर, डार्क चॉकलेट पाउडर, चॉकलेट सिरप के अलावा चॉकलेट कुकीज से भी चॉकलेट मिल्क शेक बना सकते हैं। इसमें वनीला आइसक्रीम, आइसक्रीम क्यूब और शुगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर में ही बच्चों को टेस्टी शेक बनाकर दिया जा सकता है और पूरी फैमिली भी इसे पी सकती है। -डॉ. अलका दुबे, न्यूट्रीशनिस्ट

आल्मंड-व्हाइट और चॉकलेट स्टिक खास

क्रीमी और क्रंची डिलाइट वाले मिल्क शेक काफी पसंद कि जा रहे हैं जिसमें चॉकलेट स्टिक होती है जिसे खाने के बाद पेट भरा हुआ भी लगता है। वहीं चिल्ड आइस ब्लेंडेड और रॉयल आइस ब्लेंडेड चॉकलेट शेक को हेजलनट से तैयार किया जाता है। इसके अलावा चॉकलेट टफल केक शेक भी बन रहे हैं। आल्मंड- चॉकलेट और आल्मंड व्हाइट चॉकलेट मिल्क शेफ भी पसंद किए जाते हैं। -चारू मुद्गल, बेकर

यह चॉकलेट मिल्क शेक भी हैं पसंदीदा

  • चोको-पाई मिल्क
  • ब्लैक फॉरेस्ट चॉकलेट
  • चोको कॉफी
  • ब्राउनी मिल्क शेक
  • हाइड एंड सिक
  • चोको-बनाना शेक
  • न्यूटेला मोचा
  • फेरेरो रोसर चॉकलेट
  • हेजलनट चोको
Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts