CG NEWS: चित्रकोट जलप्रपात फिर हुआ गुलजार, मानसून में उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़

इंद्रावती की गर्जना और झरने की फुहारों ने बढ़ाया आकर्षण, स्थानीय कारोबार में भी लौटी रौनक जगदलपुर के पास स्थित चित्रकोट जलप्रपात में मानसून की बारिश के बाद पानी का बहाव तेज हो गया है। ऊंचाई से गिरते झरने की गर्जना और चारों ओर फैलती फुहारें पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग यहां प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचे।
चित्रकोट जलप्रपात फिर हुआ गुलजार, मानसून में उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़

जगदलपुर न्यूज। बस्तर का विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात मानसून की बारिश के बाद अपने पूरे सौंदर्य पर लौट आया है। झरने के अद्भुत नजारे को देखने बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से पर्यटक पहुंच रहे हैं। इससे पर्यटन गतिविधियों के साथ स्थानीय होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: लाइसेंस फीस बकाया पर 14 दुकानें सील



बारिश ने लौटाई चित्रकोट की असली खूबसूरती

जगदलपुर के पास स्थित चित्रकोट जलप्रपात में मानसून की बारिश के बाद पानी का बहाव तेज हो गया है। ऊंचाई से गिरते झरने की गर्जना और चारों ओर फैलती फुहारें पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग यहां प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचे।

/img/129/1784630633305

दूसरे राज्यों से भी पहुंच रहे पर्यटक

रिमझिम बारिश के बीच छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से आए सैकड़ों पर्यटक परिवार के साथ जलप्रपात का नजारा देखने पहुंचे। इंद्रावती नदी का उफान और झरने का विशाल स्वरूप लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: फिल्टर प्लांट में बड़ा खुलासा! बिना पर्याप्त शुद्धिकरण सामग्री के सप्लाई हुआ पानी, CMO ने माना रिकॉर्ड में गड़बड़ी

स्थानीय कारोबारियों को मिली राहत

पिछले करीब तीन महीनों से पर्यटकों की संख्या कम होने के कारण होटल, रेस्टोरेंट और आसपास के छोटे व्यवसाय प्रभावित थे। मानसून शुरू होते ही पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है, जिससे स्थानीय व्यापारियों को अच्छी उम्मीदें दिखाई दे रही हैं।

/img/129/1784630643034

स्थानीय व्यंजनों का बढ़ा स्वाद

रेस्टोरेंट संचालकों के अनुसार बाहर से आने वाले पर्यटक बस्तर के स्थानीय स्वाद का भी आनंद ले रहे हैं। बोडा की सब्जी, बिरयानी, कोफ्ता और पारंपरिक फूटू की सब्जी की मांग लगातार बढ़ रही है। इससे स्थानीय खान-पान को भी नई पहचान मिल रही है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: दिल्ली में कांग्रेस की हलचल, छत्तीसगढ़ PCC अध्यक्ष की दौड़ में आदिवासी चेहरे सबसे आगे!

मानसून में सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल बना चित्रकोट

बारिश के मौसम में चित्रकोट जलप्रपात का दृश्य सबसे अधिक मनमोहक होता है। प्राकृतिक सौंदर्य, ठंडी फुहारें और हरियाली पर्यटकों को बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts