CG NEWS:फिल्टर प्लांट में बड़ा खुलासा! बिना पर्याप्त शुद्धिकरण सामग्री के सप्लाई हुआ पानी, CMO ने माना रिकॉर्ड में गड़बड़ी

गोबरा नवापारा के जल शुद्धिकरण केंद्र में फिटकरी और ब्लीचिंग पाउडर का स्टॉक खत्म मिलने का दावा, कांग्रेस पार्षदों के निरीक्षण के बाद मचा हड़कंप। CMO बोले- कर्मचारियों को जारी होगा कारण बताओ नोटिस। गोबरा नवापारा नगर में लगातार दूषित और मटमैले पानी की शिकायतों के बीच कांग्रेस पार्षदों ने सोमवार को फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्षदों ने स्टॉक रूम और रोजनामचा रजिस्टर की जांच की
फिल्टर प्लांट में बड़ा खुलासा! बिना पर्याप्त शुद्धिकरण सामग्री के सप्लाई हुआ पानी, CMO ने माना रिकॉर्ड में गड़बड़ी

रायपुर न्यूज। छत्तीसगढ़ के गोबरा नवापारा नगर में पेयजल व्यवस्था को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। कांग्रेस पार्षदों के औचक निरीक्षण में जल शुद्धिकरण केंद्र (फिल्टर प्लांट) में फिटकरी और ब्लीचिंग पाउडर का स्टॉक खत्म मिलने का दावा किया गया। निरीक्षण के बाद मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) ने भी स्टॉक रजिस्टर में अनियमितता स्वीकार करते हुए संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: दिल्ली में कांग्रेस की हलचल, छत्तीसगढ़ PCC अध्यक्ष की दौड़ में आदिवासी चेहरे सबसे आगे!

औचक निरीक्षण में सामने आई बड़ी लापरवाही

गोबरा नवापारा नगर में लगातार दूषित और मटमैले पानी की शिकायतों के बीच कांग्रेस पार्षदों ने सोमवार को फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्षदों ने स्टॉक रूम और रोजनामचा रजिस्टर की जांच की, जिसमें पानी शुद्ध करने के लिए जरूरी फिटकरी और ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध नहीं होने का दावा किया गया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: स्लीपर सेल अलर्ट के बाद जांजगीर-चांपा में पुलिस का बड़ा एक्शन, अब बिना वेरिफिकेशन किराएदार रखने पर होगी कार्रवाई

13 जुलाई के बाद नहीं हुई स्टॉक की एंट्री

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि स्टॉक रजिस्टर में 13 जुलाई 2026 के बाद किसी नई सामग्री की एंट्री दर्ज नहीं की गई। पार्षदों ने आरोप लगाया कि पर्याप्त रासायनिक उपचार के बिना ही नगरवासियों तक पेयजल पहुंचाया जा रहा है।

बारिश के मौसम में बढ़ा स्वास्थ्य का खतरा

पार्षदों ने कहा कि बारिश के दौरान नदी और अन्य जल स्रोतों का पानी अधिक मटमैला हो जाता है। ऐसे समय में पानी के शुद्धिकरण के लिए अधिक मात्रा में फिटकरी और ब्लीचिंग पाउडर की आवश्यकता होती है। उनका कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो डायरिया, पीलिया और टाइफाइड जैसी जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: खून से लिखा- 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो', सोनम वांगचुक के समर्थन में अनशन

आंदोलन की चेतावनी

निरीक्षण में शामिल कांग्रेस पार्षदों ने नगरपालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गई तो जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।

CMO ने मानी रिकॉर्ड में गड़बड़ी

मुख्य नगरपालिका अधिकारी लवकेश पैकरा ने स्वीकार किया कि 13 जुलाई के बाद स्टॉक रजिस्टर नियमित रूप से अपडेट नहीं किया गया। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और पूरे मामले की जांच कराने की बात कही।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: 20वें दिन उग्र हुआ अतिथि शिक्षक का आंदोलन, शिक्षा मंत्री बगलें घेराव के दौरान पुलिस ने रोका

नागरिकों में बढ़ी चिंता

घटना के बाद नगरवासियों ने स्वच्छ पेयजल व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में प्रशासन को पेयजल की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखनी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या से बचा जा सके।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts