PlayBreaking News

CG NEWS: रायपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: लाइसेंस फीस बकाया पर 14 दुकानें सील

निगम मुख्यालय के सामने उद्यान परिसर में चला सीलिंग अभियान, बकाया नहीं चुकाने पर एक्शन रायपुर नगर निगम ने निगम मुख्यालय के सामने स्थित उद्यान परिसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 दुकानों को सील कर दिया। यह कार्रवाई लंबे समय से बकाया लाइसेंस फीस जमा नहीं किए जाने के कारण की गई।
Follow on Google News
रायपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: लाइसेंस फीस बकाया पर 14 दुकानें सील

रायपुर न्यूज। रायपुर नगर निगम ने बकाया लाइसेंस फीस नहीं जमा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए निगम मुख्यालय के सामने स्थित उद्यान परिसर की 14 दुकानों को सील कर दिया। पुलिस और नगर निवेश उड़नदस्ता टीम की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई से बकायादारों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: फिल्टर प्लांट में बड़ा खुलासा! बिना पर्याप्त शुद्धिकरण सामग्री के सप्लाई हुआ पानी, CMO ने माना रिकॉर्ड में गड़बड़ी



मुख्यालय के सामने चला सीलिंग अभियान

रायपुर नगर निगम ने निगम मुख्यालय के सामने स्थित उद्यान परिसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 दुकानों को सील कर दिया। यह कार्रवाई लंबे समय से बकाया लाइसेंस फीस जमा नहीं किए जाने के कारण की गई।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: दिल्ली में कांग्रेस की हलचल, छत्तीसगढ़ PCC अध्यक्ष की दौड़ में आदिवासी चेहरे सबसे आगे!

प्रशासन के निर्देश पर कार्रवाई

नगर निगम के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर की गई। कार्रवाई के दौरान नगर निवेश उड़नदस्ता टीम और पुलिस बल भी मौजूद रहा।

/img/129/1784622381855

5 साल के लिए मिला था लाइसेंस

निगम अधिकारियों ने बताया कि उद्यान परिसर की 14 दुकानों के संचालन का लाइसेंस गणपति इंफ्रा को पांच वर्षों के लिए दिया गया था। यह अनुबंध अगस्त 2026 में समाप्त होना है, लेकिन निर्धारित लाइसेंस फीस का भुगतान समय पर नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: खून से लिखा- 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो', सोनम वांगचुक के समर्थन में अनशन

बकाया नहीं चुकाने पर सील हुई दुकानें

बार-बार नोटिस और भुगतान के अवसर देने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं होने पर नगर निगम ने टीम प्रहरी अभियान के तहत दुकानों को सीलबंद कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि निगम की संपत्तियों से जुड़े मामलों में नियमों का पालन अनिवार्य है।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

उपायुक्त उद्यान जागृति साहू के मार्गदर्शन और उप अभियंता रुचिका मिश्रा की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई की गई। नगर निगम उद्यान विभाग, नगर निवेश उड़नदस्ता टीम और पुलिस बल ने संयुक्त रूप से अभियान को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: 20वें दिन उग्र हुआ अतिथि शिक्षक का आंदोलन, शिक्षा मंत्री बगलें घेराव के दौरान पुलिस ने रोका

आगे भी जारी रहेगा अभियान

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया राशि, अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। निगम ने सभी लाइसेंसधारकों से समय पर भुगतान करने की अपील की है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts