CG NEWS: चित्रकोट जलप्रपात फिर हुआ गुलजार, मानसून में उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़
बस्तर जिले का विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात मानसून के आगमन के साथ एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से जलप्रपात पूरे वेग से बह रहा है। ऊंचाई से गिरते पानी की गर्जना और आसपास उड़ती फुहारें यहां आने वाले पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बन रही हैं। सुबह से ही छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ-साथ दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक चित्रकोट पहुंचे। कई परिवारों ने बारिश के बीच प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया और जलप्रपात के मनमोहक
Prem Nirmalkar
21 Jul 2026



























