Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चीन का अजीब ट्विस्ट!क्यों बेच रहे बच्चों के यूरिन में उबाले गए अंडों की कॉफी

बताया जा रहा है कि, यह हफ्ते में लगभग 100 से भी ज्यादा कप कॉफी बेच देते हैं। वहीं चीन के लोगों का मानना है कि छोटे बच्चों का यूरिन गर्मी में नीद आने और लू लगने से बचाता है।
क्यों बेच रहे बच्चों के यूरिन में उबाले गए अंडों की कॉफी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दुनिया में कॉफी के शौकीनों की कोई कमी नहीं है, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी कॉफी के बारे में सुना है, जो बच्चों के यूरिन में उबाले गए अंडों से बनी मिल सकती है, सुनने में हैरानी हो रही होगी, मगर यह सच है चीन से एक ऐसा ही अजीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां के लोग इसे पौष्टिक मानकर पी रहे हैं, इसको बनाने वाली कंपनी ने दावा किया है कि यह कॉफी गर्मी में नीद आने की समस्या और धूप में लू लगने से बचाती है। वहीं दूसरी ओर विशेषज्ञों ने इसे जहरिला बताया है। 

    कितनी है इसकी कीमत?

    चीन के झेजियांग प्रांत के डोंगयांग शहर में एक कैफे इन दिनों खास तरह की कॉफी बेच रहा है। इस कॉफी को बच्चों की यूरिन में उबाले गए अंडों से बनाया जाता है। चीन में हाल ही में इस विशेष ड्रिंक को बेचना शुरू किया है। आपको बता दें, इस कॉफी की कीमत करीब 4 अमेरिकी डॉलर, चीन की भाषा में 28 युआन यानी भारत करेंसी में 350 रुपये के करीब है। 

    यह भी पढ़ें: भारत का सीक्रेट आइलैंड : जहां आम लोगों की एंट्री पर सख्त बैन, कदम रखना मौत को दावत देने जैसा

    गर्मी में नींद भगाने का करती है काम

    बताया जा रहा है कि, यह हफ्ते में लगभग 100 से भी ज्यादा कप कॉफी बेच देते हैं। वहीं चीन के लोगों का मानना है कि छोटे बच्चों का यूरिन गर्मी में नीद आने और लू लगने से बचाता है। इसमें 10 साल तक के बच्चे शामिल हैं। 

    सालों पुराना है इसका इतिहास

    इसका इतिहास सोंग राजवंश से शुरू होता है, जब 960-1279 में एक सैन्य टुकड़ी ने डोंगयांग के लोगो को बहुत परेशान किया था, तब एक ऐसा ही हादसा वहां हुआ था, एक सेनापति को अंडे खाने की इच्छा हुई लेकिन जीन बर्तन में अंडा रखा था उसमें एक बच्चे का यूरिन भरा हुआ था, उस दिन उसने अंडे को यूरिन में उबाल कर खाया था, तक उस व्यक्ति ने बताया की यह एक बहतरीन टॉनिक है, यूरिन में अंडा उबाल कर खाने से करीब एक साल तक पैरों में दर्द नहीं होता। जिसके बाद 2008 में इसको चीन के मुख्य व्यंजन, सांस्कृतिक विरासत में शामिल किया गया।

    ऐसी ही अजीब और अलग जानकारी के लिए पढ़ते रहे पीपुल्स अपडेट

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts