Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चीन ने फिलीपींस के सैनिकों पर किया चाकुओं से हमला

फिलीपींस ने हमले की तस्वीरें और वीडियो जारी किए
Follow on Google News
चीन ने फिलीपींस के सैनिकों पर किया चाकुओं से हमला

नई दिल्ली। गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के भारतीय सैनिकों पर किए गए हमले की तरह ही अब चीन ने अपने एक अन्य पड़ोसी देश फिलीपींस के सैनिकों पर भी हमला किया है। दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस की दो नौकाओं पर चीनी सैनिक चढ़ गए और छूरे और चाकू से हमला कर दिया। फिलीपींस के अधिकारियों के अनुसार, आठ से अधिक मोटरबोटों पर सवार चीनी तटरक्षक कर्मियों ने फिलीपींस की नौसेना की दो नौकाओं को कई बार टक्कर मारी और वे लोग उन पर चढ़ गए। चीनी तटरक्षक कर्मियों ने द्वितीय थॉमस शोल में तैनात फिलीपींस नौसेनाकर्मियों को क्षेत्रीय चौकी पर खाद्य व हथियारों सहित अन्य सामानों की आपूर्ति करने से रोक दिया। गौरतलब है कि इस चौकी पर भी चीन अपना दावा करता रहा है।

टकराव के बाद हथियार छीने फिलीपींस के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि टकराव के बाद, चीनी कर्मियों ने नौकाओं को जब्त कर लिया और उन्हें हथियारों से क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने हमारे उपकरणों, आठ एम-4 राइफलें भी जब्त कर लीं और नौसेना के कई कर्मियों को घायल कर दिया। यह घटना 17 जून की बताई जा रही है।

फिलीपींस ने की नुकसान के भरपाई की मांग

फिलीपींस सशस्त्र बलों के प्रमुख जनरल रोमियो ब्रॉनर जूनियर ने पश्चिमी पलावन प्रांत में पत्रकारों से कहा कि हम मांग करते हैं कि चीन हमारी राइफलें और हमारे उपकरण लौटा दे। हम यह भी मांग करते हैं कि उन्होंने जो नुकसान पहुंचाया है, उसकी भरपाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने इस हमले की तुलना दक्षिण चीन सागर में समुद्री लूट की घटना से की।

चीन ने उल्टे आरोप लगाए

इस घटना के बाद उल्टा आरोप लगाते हुए चीन ने इस टकराव के लिए फिलीपींस को ही दोषी ठहरा दिया। चीन ने कहा कि कहा कि फिलीपींस के कर्मियों ने उसकी चेतावनियों की अवहेलना करते हुए समुद्र में उसके जल क्षेत्र का अतिक्रमण किया। गौरतलब है कि चीन ने भारत के साथ भी ऐसा ही किया था। हमले के बाद उसने भारत पर आरोप लगाए थे। वह लगातार भारत की सीमा में अतिक्रमण की कोशिश करता रहता है। अमेरिका ने कहा है कि दक्षिण चीन सागर में कहीं भी फिलीपींस के सार्वजनिक जहाजों, विमानों, सशस्त्र बलों और तटरक्षकों के खिलाफ सशस्त्र हमला दोनों देशों के बीच एक पारस्परिक रक्षा संधि को नुकसान पहुंचाएगा।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts