People's Update
Saturday, March 28, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, March 28, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    रोलकोस्टर से कम नहीं रही फिल्मी जर्नी, सिड से लेकर रहमान डकैत का रोल चर्चाओं में रहा
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    MP Vidhan Sabha :सीएम बोले-हम ऐसा प्रदेश बनाएंगे जहां चारों ओर हरियाली और उद्योग-धंधों का जाल होगा

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान कहा कि यह सत्र मध्यप्रदेश को सुखद, समृद्ध, सांस्कृतिक रूप से गौरवशाली और आत्मनिर्भर बनाने के अपने संकल्प को दोहराने का अवसर है। जानिए मुख्यमंत्री के संबोधन की खास बातें...
    Publish Date: 17 Dec 2025, 9:18 PM (IST)Updated On: 17 Dec 2025, 11:01 PM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    विधानसभा में प्रदर्शनी देखते हुए राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्ध बनाने के संकल्प पर विशेष सत्र में चर्चा का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि विधानसभा का विशेष सत्र सभी के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा यह सत्र मध्यप्रदेश को सुखद, समृद्ध, सांस्कृतिक रूप से गौरवशाली और आत्मनिर्भर बनाने के अपने संकल्प को दोहराने का अवसर है। हमें पूरा विश्वास है कि जल्द ही हम लोग राज्य को विकसित राज्य की सूची में आगे ले जाएंगे। हम ऐसा प्रदेश बनाएंगे जहां चारों ओर हरियाली होगी, उद्योग- धंधों का जाल होगा,जहां बेरोजगारी और गरीबी नहीं होगी, सभी सुखी और संपन्न होंगे।

      अप्रैल 2026 से यात्री परिवहन सेवा शुरू करेंगे

      डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों के हित के लिए कई नवाचार किए हैं। इसी के अंतर्गत अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए गॉर्ड ऑफ ऑनर देने की प्रदेश में पहल की गई। साइबर तहसील की व्यवस्था ने भी जन सामान्य को राहत प्रदान की है। हमने 5 साल में अपना बजट दोगुना करने का प्रण लिया है। एमएसएमई, उद्योग, लोक परिवहन आदि के क्षेत्र में विशेष पहल की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अप्रैल 2026 से प्रदेश में यात्री परिवहन सेवा की शुरुआत हो रही है।

      मप्र को बीमारू राज्य की छवि से निकाला

      मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने हाल ही में दो वर्ष पूर्ण किए हैं। जनता के कष्ट कम कर उनके जीवन में खुशियों की बाहर लाना हमारी सरकार का प्रयास रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश वर्षों तक बीमारू राज्य के रूप में पहचाना जाता रहा। हमारी पार्टी की सरकारों ने बीमारू की छवि से निकालकर प्रदेश को विकासशील और संभावनाओं से परिपूर्ण राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राज्य सरकार ने पिछले 2 वर्षों में विकास के हर क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

      लाल सलाम से बदला चुकाया

      मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हमने 11 दिसंबर को नक्सलवाद के लाल सलाम को आखिरी सलाम किया है। उन्होंने कहा कि यह विधानसभा के लिए भी गौरव का विषय है, क्योंकि वर्ष 1999 में कांग्रेस पक्ष के एक मंत्री की नक्सलियों द्वारा निर्मम हत्या कर लोकतंत्र को चुनौती दी गई थी। लाल सलाम को आखिरी सलाम कर इस सदन ने वही बदला चुकता किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नक्सलवाद के साथ ही आतंकवाद और उग्रवाद से जुड़े मॉडलों को ध्वस्त किया गया है। भारतीय मुजाहिदीन, आईएसआईएस समर्थक समूह़ टेरर फंडिंग, चरस नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मनी लॉन्ड्रिंग जांच में 1300 संदिग्ध खातों से 2000 करोड़ रुपए के अवैध लेनदेन का खुलासा किया गया। अवैध हथियार फैक्ट्री ध्वस्त कर 1900 से अधिक बैरल/शटर नलियां तथा हथियार बनाने की सामग्री सहित अवैध हथियार बरामद किए गए।

      दो मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र बनेंगे

      मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में दो मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकसित करने की योजना है। हमारे शहरों की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। प्रारंभिक रूप से इंदौर और भोपाल को मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के लिए प्राथमिकता पर लिया गया है। वर्ष 2026 में ग्वालियर और जबलपुर को भी मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य आरंभ होगा। हम सुव्यवस्थित शहरीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

      नवोदय विद्यालय शिक्षा में माइलस्टोन

      मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में सबसे पहले मध्यप्रदेश ने पहल की। प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संदीपनि स्कूल बनाए गए। पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री अर्जुन सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ही देश में नवोदय विद्यालय व्यवस्था की शुरुआत की। नवोदय विद्यालय ने देश की शिक्षा व्यवस्था में माइलस्टोन का काम किया। मानव संसाधन मंत्री रहते हुए अर्जुन सिंह ने उज्जैन में संदीपनी वैदिक संस्थान की स्थापना कर वेदों के अध्ययन- अध्यापन को प्रोत्साहित किया।

      आठ लाख बच्चों की फीस सरकार ने भरी

      मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान में गुणवत्ता शिक्षा के लिए प्रदेश में 370 संदीपनि स्कूल बनाए गए हैं। प्रदेश में 799 मॉडल स्कूल, 52 सांदीपनि स्कूलों में रोबोटिक लैब, 3,367 स्कूलों में व्यावसायिक कोर्स आरंभ किए गए हैं। इसके साथ ही 30 हजार से अधिक निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले साढे आठ लाख बच्चों की फीस राज्य सरकार द्वारा भरी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने अंग्रेजों से उधार लिए शब्दों को अलविदा कहते हुए विश्वविद्यालय में कुलपति की जगह कुलगुरु के सम्मानजनक संबोधन का प्रचलन आरंभ किया।

      विकास और संस्कृति एक दूसरे के पूरक

      मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विकास और संस्कृति एक दूसरे के विरोधी नहीं एक दूसरे के पूरक हैं। हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को नहीं भूल सकते। महाकाल लोक, राम वन गमन पथ, लोक परंपराएं यह सब हमारी पहचान है और यही पहचान हमारी शक्ति भी है। सम्राट विक्रमादित्य, राजाभोज सहित 9 महापुरूषों के नाम पर राजधानी भोपाल में 9 द्वार स्थापित किए जाएंगे। ओंकारेश्वर में 2195 करोड़ रुपए की लागत से हम आचार्य शंकर संग्रहालय" अद्वैत लोक" का निर्माण करा रहे हैं। श्री कृष्ण लीलाओं से जुड़े सभी तीर्थ स्थलों सांदीपनि आश्रम, नारायणा गांव, इंदौर का जानापाव और धार के अमझेरा को जोड़ कर श्री कृष्ण पाथेय के निमार्ण के लिए हमने श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के गठन को स्वीकृति दी।   

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Green state

      industrial development

      Chief Minister MP

      Dr. Mohan Yadav

      Mp Vidhan Sabha

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Naresh Bhagoria
      By Naresh Bhagoria

      नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      रोलकोस्टर से कम नहीं रही फिल्मी जर्नी, सिड से लेकर रहमान डकैत का रोल चर्चाओं में रहा

      51 वां जन्मदिन मना रहे अक्षय खन्ना :रोलकोस्टर से कम नहीं रही फिल्मी जर्नी, सिड से लेकर रहमान डकैत का रोल चर्चाओं में रहा

      रील बनाने से रोका तो डांसिंग-एक्टिंग में पहचान बनाने मुंबई के लिए निकल पड़े टीनएजर्स

      Peoples Update Special :रील बनाने से रोका तो डांसिंग-एक्टिंग में पहचान बनाने मुंबई के लिए निकल पड़े टीनएजर्स

      पहले फ्लॉप, फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका, अक्षय खन्ना के अनसुने FACTS!

      जन्मदिन विशेष:पहले फ्लॉप, फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका, अक्षय खन्ना के अनसुने FACTS!

      इंदौर हिट एंड रन कांड: इंजीनियर की मौत के आरोपी रिमांड पर, लॉकअप में रोया ‘बिगड़ैल’ बेटा—अब खुलेंगे राज

      इंदौर हिट एंड रन कांड: इंजीनियर की मौत के आरोपी रिमांड पर, लॉकअप में रोया ‘बिगड़ैल’ बेटा—अब खुलेंगे राज

      चार दिन में दूसरे टीआई पर हाईकोर्ट ने ठोका दस हजार रुपए का जुर्माना

      High Court News : चार दिन में दूसरे टीआई पर हाईकोर्ट ने ठोका दस हजार रुपए का जुर्माना

      सांगाखेड़ा में बाघ को मारकर गाड़ा, वन विभाग की मॉनिटरिंग पर उठे सवाल

      कॉलर आईडी से खुला राज:सांगाखेड़ा में बाघ को मारकर गाड़ा, वन विभाग की मॉनिटरिंग पर उठे सवाल

      भजन चलाने के विवाद पर भाजपा मीडिया प्रभारी के ड्राइवर को गोली मारी

      ग्वालियर :भजन चलाने के विवाद पर भाजपा मीडिया प्रभारी के ड्राइवर को गोली मारी

      युद्ध के बीच PM Modi ने मुख्यमंत्रियों के साथ की मीटिंग, कोरोनाकाल वाले 'टीम इंडिया' मॉडल की दिलाई याद

      युद्ध के बीच PM Modi ने मुख्यमंत्रियों के साथ की मीटिंग, कोरोनाकाल वाले 'टीम इंडिया' मॉडल की दिलाई याद

      छोटी सी बहस के बाद पति ने पत्नी को सरेराह पीटा, फिर कार से कुचलकर मार डाला

      कर्नाटक में क्रूरता :छोटी सी बहस के बाद पति ने पत्नी को सरेराह पीटा, फिर कार से कुचलकर मार डाला

      30 अप्रैल को ‘पेड्डी’ सिनेमाघरों में देगी दस्तक

      देसी अंदाज में पहलवान बने राम चरण :30 अप्रैल को ‘पेड्डी’ सिनेमाघरों में देगी दस्तक

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....