Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ज्ञानेश कुमार ने संभाला मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार, बोले- मतदान है राष्ट्र निर्माण के लिए पहला कदम

Follow on Google News
ज्ञानेश कुमार ने संभाला मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार, बोले- मतदान है राष्ट्र निर्माण के लिए पहला कदम
नई दिल्ली ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। ज्ञानेश कुमार मार्च 2024 से निर्वाचन आयुक्त के पद पर कार्यरत थे और सोमवार को उन्हें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में पदोन्नत किया गया। राजीव कुमार के मंगलवार को सेवानिवृत्त होने के एक दिन बाद ज्ञानेश कुमार को निर्वाचन आयोग के प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुखबीर सिंह संधू निर्वाचन आयुक्त हैं, जबकि विवेक जोशी को सोमवार को निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया।

1988 बैच के IAS अधिकारी हैं ज्ञानेश और सुखबीर

ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू दोनों वर्ष 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। ज्ञानेश कुमार केरल कैडर से और सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड कैडर से आते हैं।

कौन हैं IAS ज्ञानेश कुमार

ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल-कैडर के IAS अधिकारी रहे हैं। उनका जन्म 1964 में उत्तर प्रदेश में हुआ था। मई 2016 में ज्ञानेश को गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया था। गृह मंत्रालय के साथ काम करते हुए उनकी जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक की तैयारी में भी सक्रिय भूमिका रही है। इसी के साथ वह गृह मंत्रालय में ज्ञानेश पदोन्नत होकर एडिशनल सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। ज्ञानेश कुमार के गृह मंत्रालय में नियुक्ति के दौरान ही अनुच्छेद-370 हटा था। बाद में उन्होंने बहु राज्य सहकारी समितियां संशोधन अधिनियम के अधिनियमन में भाग लिया। यूपीए शासनकाल में भी जब ए.के. एंटनी रक्षा मंत्री थे, ज्ञानेशकुमार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का विकल्प चुना और उन्हें संयुक्त सचिव का पद सौंपा गया था।

उत्तराखंड कैडर के अफसर हैं डॉ. सुखबीर सिंह संधू

उत्तराखंड के मुख्य सचिव रहे सुखबीर सिंह संधू भी नए चुनाव आयुक्त बनाए गए हैं। डॉ. सुखबीर सिंह संधू 1988 बैच उत्तराखंड काडर के IAS अधिकारी हैं। संधू मूल रूप से उत्तराखंड कैडर के अफसर हैं। वे उत्तराखंड सरकार में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में भी काम किया है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts