छिंदवाड़ा में माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी पर समारोह, स्वावलंबी महिलाओं का हुआ सम्मान

छिंदवाड़ा। अखिल विश्व गायत्री परिवार की जननी और वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर छिंदवाड़ा में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। गायत्री चेतना केंद्र, मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के पीछे, मोहन नगर रोड स्थित परिसर में “सौ वर्षों की ममता-शताब्दी वंदना एवं सजल श्रद्धा-स्वावलंबी महिला सम्मान समारोह” आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ॐ भूर्भुवः स्वः के उच्चारण के साथ चंदन-वंदन-अभिनंदन से किया गया। इस दौरान शांतिकुंज हरिद्वार से पहुंचे नरेंद्र ठाकुर ने माता भगवती देवी शर्मा के 100 वर्षों के त्यागमयी जीवन, उनके व्यक्तित्व और युग निर्माण में योगदान पर विशेष उद्बोधन दिया। समारोह में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े अतिथियों ने भी सहभागिता की। इनमें विनोद यदुवंशी, यदुवंशी समाज अध्यक्ष, पूरण रजलानी, रिंकू नैयर, राहुल मालवीय, दीनदयाल भाईसाहब, गोवर्धन माहोरे, सुरेश घोरसे, गोविंद माहोरे, अशोक माहोरे, मुख्य ट्रस्टी तथा डॉ. हेमंत माहोरे, तहसील समन्वयक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मातृशक्ति की रही विशेष सहभागिता
कार्यक्रम में मातृशक्ति वंदना का भी आयोजन किया गया। इसमें श्रीमती डॉ. अल्पना शुक्ला, डॉ. मोइत्रा, प्राची, रत्ना डोंगरे, ममता रघुवंशी, जयवंती, पायरी बाई, दीपमाला, अनीता बालपांडे, प्रियंका विश्वकर्मा, अनीता सूर्यवंशी, वंदना चंद्रवंशी, रवीता सूर्यवंशी, शिखा विश्वकर्मा, कविता माहोरे, रेणुका प्रजापति, पूनम माहोरे और सविता दीदी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
ये भी पढ़ें: मंदसौर में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, बच्ची और महिला की मौत
स्वावलंबी महिलाओं को किया गया सम्मानित
समारोह का प्रमुख आकर्षण स्वावलंबी महिला सम्मान रहा। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में अपने कार्य के जरिए आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। पार्लर संचालन, कोचिंग, सिलाई-बुनाई, सेवा कार्य और भोजन निर्माण जैसे क्षेत्रों में काम कर अपने पैरों पर खड़ी हुई महिलाओं को समारोह में सम्मान दिया गया। आयोजन के माध्यम से महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने और समाज में उनकी सक्रिय भूमिका को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने माता भगवती देवी शर्मा के जीवन और उनके विचारों को याद करते हुए उनके बताए सेवा, संस्कार और समाज निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।




















