छिंदवाड़ा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई :अवैध सागौन से भरी बोलेरो पिकअप जब्त, वाहन चालक फरार

सागौन की लकड़ी के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
अवैध सागौन से भरी बोलेरो पिकअप जब्त, वाहन चालक फरार
छिंदवाड़ा में अवैध सागौन से भरा पिकअप जब्त

छिंदवाड़ा। बिछुआ वन परिक्षेत्र (सामान्य) की टीम ने मंगलवार तड़के अवैध सागौन की लकड़ी के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त किया है। हालांकि कार्रवाई के दौरान वाहन चालक एवं उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह लगभग 4 से 5 बजे के बीच मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने पावर हाउस के पास घेराबंदी की। इसी दौरान अवैध सागौन की लकड़ी से भरी एक बोलेरो पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया। वन अमले को सामने देखकर चालक और उसके साथी वाहन छोड़कर भाग निकले।

यह भी पढ़ें: छिंदवाड़ा : भूमका घाटी में लूट की कोशिश से दहशत, व्यापारियों और वकील ने सूझबूझ से बचाई जान

खमरा तरफ जा रहा था वाहन

बताया जा रहा है कि जब्त वाहन क्रमांक MP-28-ZB-9066 खमरा मार्ग की ओर जा रहा था। स्थानीय स्तर पर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वाहन गोनी क्षेत्र की ओर से बिछुआ थाना क्षेत्र होते हुए खमरा की दिशा में जा रहा था। हालांकि इस संबंध में वन विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना शेष है। वन विभाग ने वाहन एवं उसमें भरी कीमती सागौन की लकड़ी को जब्त कर वन अपराध का प्रकरण दर्ज कर लिया है। वाहन मालिक तथा मामले में शामिल अन्य।

Breaking News

Edited By- Aakash Waghmare

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...

Latest Posts