PlayBreaking News

छिंदवाड़ा : भूमका घाटी में लूट की कोशिश से दहशत, व्यापारियों और वकील ने सूझबूझ से बचाई जान

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा स्थित भूमका घाटी में शनिवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने राहगीरों के वाहनों को रोककर लूटपाट का प्रयास किया। व्यापारियों और एक अधिवक्ता ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन तेज गति से निकाल लिए, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सूचना पर पुलिस ने देर रात तक सर्चिंग अभियान चलाया, हालांकि संदिग्धों का कोई सुराग नहीं मिला।
Follow on Google News
भूमका घाटी में लूट की कोशिश से दहशत, व्यापारियों और वकील ने सूझबूझ से बचाई जान
छिंदवाड़ा। भूमका घाटी में लूट की कोशिश को लेकर नगर भाजपा मंडल ने थाना प्रभारी से मुलाकात की।

छिंदवाड़ा। शनिवार रात लगभग 10:30 बजे भूमका घाटी में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा राहगीरों के वाहनों को रोककर लूटपाट का प्रयास किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, अमरवाड़ा से छिंदवाड़ा की ओर जा रहे व्यापारी नितिन नेमा की कार को भूमका घाटी के मोड़ पर करीब तीन लोगों ने रोकने की कोशिश की। इनमें से दो लोगों ने अपने चेहरे कपड़ों से ढंक रखे थे। वे ब्लैक लोअर और सफेद शर्ट पहने हुए थे तथा उनके हाथों में लाठी और अन्य हथियार थे। आरोपियों ने इशारे से वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन खतरा भांपते हुए व्यापारी ने वाहन को तेज गति से आगे बढ़ा दिया। इस दौरान आरोपियों ने दौड़कर लाठी मारने की कोशिश भी की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

अधिवक्ता समेत अन्य राहगीरों को भी बनाया निशाना 

इसी दौरान छिंदवाड़ा से अमरवाड़ा आ रहे अधिवक्ता राजेंद्र नेमा को भी आरोपियों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने भी वाहन की गति बढ़ाकर वहां से सुरक्षित निकलने में सफलता हासिल की। बताया जा रहा है कि सिंगोड़ी और अमरवाड़ा के कुछ व्यापारियों सहित अन्य राहगीरों को भी रोकने की कोशिश की गई थी। हालांकि सभी लोग किसी न किसी तरह वहां से सुरक्षित निकल गए और कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा : पुलिस ने निकाला जुआरियों का जुलूस; कोचिंग सेंटर की आड़ में चल रहा था जुआ फड़, 35 लाख की माशरूका जब्त  

देर रात तक चली पुलिस की सर्चिंग, नहीं मिला कोई सुराग 

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर बल रवाना किया। पुलिस टीम ने भूमका घाटी और आसपास के क्षेत्र में करीब तीन घंटे तक सघन सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन संदिग्धों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस प्रशासन अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहा है। उल्लेखनीय है कि घटना से प्रभावित किसी भी व्यक्ति ने अब तक पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इसके बावजूद पुलिस एहतियात के तौर पर क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए है।

Featured News

आज भी भूमका घाटी में बढ़ाई जाएगी पुलिस निगरानी 

पुलिस का कहना है कि घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त गश्त और सर्चिंग जारी रहेगी। रात के समय भूमका घाटी में विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस लोगों से भी अपील कर रही है कि यदि किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

ये भी पढ़ें: गुना में पुरानी रंजिश! थाने में शिकायत के एक घंटे बाद दो भाइयों पर जानलेवा हमला

रात एक बजे तक पुलिस ने की सर्चिंग

इस संबंध में किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन रात लगभग 10:30 बजे घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। वहां कोई संदिग्ध नहीं मिला। रात लगभग एक बजे तक पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग की। एहतियात के तौर पर आज रात भी भूमका घाटी में पुलिस सर्चिंग की जाएगी।

राजेंद्र धुर्वे, थाना प्रभारी, अमरवाड़ा

Shyam Sahu
By Shyam Sahu
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts