Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पांढुर्णा में उल्दी-दस्त का प्रकोप, दूषित पानी पीने से 2 की मौत, 34 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

Follow on Google News
पांढुर्णा में उल्दी-दस्त का प्रकोप, दूषित पानी पीने से 2 की मौत, 34 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
पांढुर्णा। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में दूषित पानी पीने से लोगों की तबीयत खराब हो गई। बोरपानी गांव में लगातार उल्टी-दस्त होने पर लोगों को पांढुर्णा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, 34 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है। PHE और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई है। यहां कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात करीब 20 लोगों की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत बताई गई। बुधवार सुबह कुछ 14 से ज्याजा लोगों को भर्ती कराया गया है। फिलहाल, मरीजों का लाने का सिलसिला जारी है।

मृतकों की हुई पहचान

BMO डॉ. दीपेंद्र सलामे ने बताया कि देवाची उइके (45) और झनका बाई धुर्वे की मौत उल्टी-दस्त से हुई है।

ट्यूबवेल से गंदा पानी आ रहा

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लोग नदी के पास ट्यूबवेल से पानी पीते हैं। लेकिन, कुछ दिन से ट्यूबवेल में गंदा पानी आ रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी पानी को पीने के कारण सभी की तबीयत बिगड़ गई।

सेंपल लेकर ट्यूबवेल बंद किया – SDO

PHE विभाग के SDO ने बताया कि, ट्यूबवेल के पानी का सैंपल लेने के बाद उसे बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत को गांव की साफ-सफाई करने तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts