Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा : भाजपा सांसद ने कार्यकर्ताओं से धुलवाए पैर, कांग्रेस बोली- जनसेवक नहीं, खुद को डायरेक्ट भगवान समझ रहे

Follow on Google News
छिंदवाड़ा : भाजपा सांसद ने कार्यकर्ताओं से धुलवाए पैर, कांग्रेस बोली- जनसेवक नहीं, खुद को डायरेक्ट भगवान समझ रहे
छिंदवाड़ा से भाजपा सांसद विवेक बंटी साहू के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में सांसद कुर्सी पर बैठे हैं और कुछ कार्यकर्ता उनके पैर पखारते नजर आ रहे हैं। वीडियो को कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

कांग्रेस ने लगया आरोप

पीयूष बबेले ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि भाजपा वाले अब खुद को डायरेक्ट भगवान समझ रहे हैं। छिंदवाड़ा से बीजेपी सांसद जनता से अपने पांव पखारने का काम करा रहे हैं। भाजपा में अब जनसेवक नहीं, जनता को गुलाम समझने वाले नेताओं की भरमार है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को टैग कर लिखा, "जी बताएंगे यह कौन से संस्कार हैं?

भाजपा ने दी सफाई

वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी मंडल अध्यक्ष सोनू यादव ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार कोई सांसद इतने किलोमीटर पदयात्रा कर जनता के बीच पहुंचा। मैं उनका सम्मान करना चाहता था, इसलिए मैंने पैर पखारे। सांसद जी ने मना भी किया, लेकिन मैंने जिद की। हमारे यहां मेहमानों के पैर पखारने की परंपरा है। कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा, इसलिए ऐसे वीडियो पर राजनीति कर रही है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

कांग्रेस नेता द्वारा वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ लोगों ने इसे बीजेपी की भक्ति राजनीति करार दिया तो वहीं कई बीजेपी समर्थकों ने इसे कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान करने का तरीका बताया। ये भी पढ़ें- Axiom-4 Mission : खराब मौसम के कारण तीसरी बार टली लॉन्चिंग, 11 जून को ISS लिए उड़ान भरेंगे शुभांशु
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts